1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Varun Dhawan ने शेयर किया मजेदार वीडियो, कहा- ट्रैफिक में ही कट जाएगी जवानी

Varun Dhawan ने शेयर किया मजेदार वीडियो, कहा- ट्रैफिक में ही कट जाएगी जवानी

 Published : Oct 01, 2023 06:54 am IST,  Updated : Oct 01, 2023 06:54 am IST

वरुण धवन अक्सर इंस्टाग्राम पर मजेदार फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं। एक्टर ने हाल ही में एक फनी वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह ट्रैफिक जाम में फंसे लोगों के बारे में बात कर रहे हैं।

Varun Dhawan shares humorous video from traffic jam- India TV Hindi
Varun Dhawan Image Source : INSTAGRAM

वरुण धवन हमेशा अपने इंस्टाग्राम पर मजेदार पोस्ट लोगों के लिए शेयर करते रहते हैं। वरुण फैंस के बीच इन फनी वीडियो और फोटो की वजह से ज्यादा चर्चा में रहते हैं। वहीं अब एक्टर ने एक वीडियो शेयर किया है, जिस देख आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इस वीडियो में वरुण धवन मुंबई ट्रैफिक जाम में फेसे दिखाई दे रहे हैं। एक्टर इसके पहले भी कई बार मुंबई ट्रैफिक जाम को लेकर वीडियो बना चुके हैं पर इस बार वरुण ने मुंबई ट्रैफिक जाम का जो पोस्ट शेयर किया है। उसमें वह कुछ ऐसा कहते नजर आ रहे हैं, जिसे सुनने के बाद आप भी हंस देंगे। 

वरुण धवन ने शेयर किया ट्रैफिक का मजेदार वीडियो

वरुण धवन ने ये फनी वीडियो तब रिकॉर्ड किया था, जब वो मुंबई में लंबे ट्रैफिक जाम में फंसे हुए थे। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक्टर ने वीडियो में पहला अपना फेस दिखाया फिर कार से ट्रैफिक जाम की लंबी लाइन दिखाई। एक्टर ने इस वीडियो में जो भी बोला है उसके कारण ये क्लिप फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है।  

Varun Dhawan shares humorous video from traffic jam
Image Source : INSTAGRAMVarun Dhawan

ट्रैफिक में फंसे वरुण धवन   
रविवार को वरुण ने एक सेल्फी वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपनी कार में बैठे हैं। वीडियो में वह एक दम कूल लुक में नजर आ रहे हैं। वीडियो में वरुण कहते हैं, 'कभी किसी को लगा है कि उनकी जवानी ट्रैफिक में ही कट रही है?' ये कहने के बाद एक्टर फोन कैमरे को सड़क की ओर घुमाता है, जिसमें लंबे ट्रैफिक जाम की झलक देखने को मिलती है। इस वीडियो में एक्टर ने ब्लू कलर की टी-शर्ट और सनग्लास पहने हुए नजर आ रहे हैं।  

वरुण धवन वर्कफ्रंट
वरुण को आखिरी बार नितेश तिवारी की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'बवाल' में देखा गया था, जो जुलाई में ओटीटी प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में वरुण को पहली बार जाह्नवी कपूर के साथ देखा गया था। वरुण हिंदी  में बनी फिल्म 'सिटाडेल' में नजर आने वाले हैं। 

ये भी पढ़ें-

विवेक रंजन अग्निहोत्री ने बॉलीवुड पर साधा निशाना, बोले- हम नहीं मांग रहे किसी का सपोर्ट...

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में आने वाले हैं ये खतरनाक ट्विस्ट, अक्षरा-अभिमन्यु का सुख-चैन छीनेगी मुस्कान

khatron ke khiladi 13 में ऐश्वर्या शर्मा के लिए रोहित शेट्टी से भिड़ गए नील भट्ट, कंटेस्टेंट्स को भी सुना दी खरी-खरी

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन