1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणबीर कपूर की फिल्म के आगे थम गई 'सैम बहादुर', विक्की कौशल की फिल्म ने पहले दिन कमाए बस इतने करोड़

रणबीर कपूर की फिल्म के आगे थम गई 'सैम बहादुर', विक्की कौशल की फिल्म ने पहले दिन कमाए बस इतने करोड़

 Published : Dec 02, 2023 08:53 am IST,  Updated : Dec 02, 2023 08:53 am IST

मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी विक्की कौशल स्टारर फिल्म 'सैम बहादुर' 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिल रहा है। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। आइए आपको बताते हैं कि फिल्म ने पहले दिन कितना कलेक्शन किया है।

Sam Bahadur, Vicky Kaushal- India TV Hindi
पहले दिन 'सैम बहादुर' ने कमाए इतने करोड़ से खोला खाता Image Source : DESIGN

'सैम बहादुर' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। 'एनिमल' के साथ ही रिलीज हुई फिल्म की खूब चर्चा है। विक्की कौशल की दमदार एक्टिंग और मेघना गुलजार के निर्देशन को काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म की कहानी सैम मानेकशॉ के जीवन की असल घटनाओं पर आधारित है, जिसका सजीव चित्रण करने का मेकर्स ने प्रयास किया है। अब इस फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। 

पहले दिन 'सैम बहादुर' ने कमाए इतने करोड़

सैकनिल्क के रिपोर्ट के अनुसार विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' ने 5.50 करोड़ रुपये कमाए है। जोकि एक्टर के स्टारडम के हिसाब से काफी ठीक-ठीक मानी जा रही है। अक्सर देखा गया जाता है कि जब दो फिल्में एक ही दिन एक साथ रिलीज होती हैं तो उनमें से एक की कमाई प्रभावित होती है। कुछ यही हाल विक्की कौशल की फिल्म का भी हुआ है। 'एनिमल' के साथ बॉक्स ऑफिस पर क्लैश की वजह से  विक्की कौशल की फिल्म पहले दिन कमाई के मामले में पीछे रह गई है। हालांकि शानदार कहानी और दमदार एक्टिंग की बदौलत इस मूवी ने दर्शकों के दिलों पर अपनी छाप छोड़ दी है। सोशल मीडिया पर 'सैम बहादुर' को लेकर फैंस के बीच तगड़ा बज बना हुआ है और हर कोई इस फिल्म की प्रशंसा कर है।

फिल्म की स्टार कास्ट

बता दें, 'सैम बहादुर' फील्ड मार्शल सैम मानेक्शॉ की कहानी है। उनके पैदा होने से लेकर उनके रिटायर्मेंट तक के नोटेबल किस्सों को नाटकीय रूप में दिखाया गया है। फिल्म में लीड रोल में विक्की कौशल सैम मानेक्शॉ की भूमिका में हैं। विक्की कौशल के अलावा फिल्म में सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख भी अहम भूमिका है। फिल्म की कहानी बॉयोग्राफिकल ड्रामा है, ऐसे में इसे रोमांचक बनाने के लिए 'गजब का बंदा, सबका बंदा' जैसे रोमांचक गाने डाले गए हैं।

 

इसे भी पढ़ेंः

रणबीर और बॉबी की फिल्म 'एनिमल' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तूफान, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़

तंगी में गुजरा बचपन, फिर ऐसे बनीं एक्ट्रेस, बेहद दिलचस्प है सिल्क स्मिता की कहानी

'एनिमल' फीवर अब भी है बाकी? OTT पर 'ब्लडी डैडी' से लेकर 'गदर 2' तक हैं पिता और बच्चों के प्यार की गवाह

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन