1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विद्या बालन, प्रतीक गांधी, इलियाना डिक्रूज ने पूरी की अनटाइटल्ड कॉमेडी फिल्म की शूटिंग

विद्या बालन, प्रतीक गांधी, इलियाना डिक्रूज ने पूरी की अनटाइटल्ड कॉमेडी फिल्म की शूटिंग

 Published : Dec 17, 2021 10:43 am IST,  Updated : Dec 17, 2021 12:08 pm IST

हॉलीवुड स्टार सेंथिल राममूर्ति भी इस फिल्म का हिस्सा हैं, उन्होंने पिछले ही महीने मुंबई में अपने हिस्से की शूटिंग पूरी की थी।

विद्या बालन कॉमेडी फिल्म में आएंगे नजर- India TV Hindi
विद्या बालन कॉमेडी फिल्म में आएंगे नजर Image Source : PR

Highlights

  • इलियाना डिक्रूज और सेंथिल राममूर्ति, जो इस शानदार चौकड़ी का हिस्सा हैं।
  • शीर्ष गुहा ठाकुरता द्वारा निर्देशित, यह फिल्म मॉडर्न रिलेशनशिप पर एक प्रगतिशील कहानी है।

अप्लॉज एंटरटेनमेंट और एलिप्सिस एंटरटेनमेंट की हाल ही में अपनी अनटाइटल्ड रोमांटिक ड्रामा फिल्म की अनाउंसमेंट की थी, आप को बात दें की इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। विद्या बालन और प्रतीक गांधी स्टारर इस फ़िल्म की शूटिंग ऊटी की ठंडी वादियों में की गई है, जिसका समापन एक खूबसूरत फोटोग्राफी के साथ किया गया है। 

इंडिया टीवी को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक फिल्म के पूरे प्रोडक्शन के दौरान फ़िल्म की कास्ट ने खूब मजे किए हैं। विद्या बालन और प्रतीक गांधी की फिल्म की शूटिंग पूरी होने की खुशी में खींची गई इन तस्वीरों से उनके उत्साह का पता चलता है। इलियाना डिक्रूज और सेंथिल राममूर्ति, जो इस शानदार चौकड़ी का हिस्सा हैं, उन्होंने पिछले ही महीने मुंबई में अपने हिस्से की शूटिंग पूरी की थी।

शीर्ष गुहा ठाकुरता द्वारा निर्देशित, यह फिल्म मॉडर्न रिलेशनशिप पर एक प्रगतिशील कहानी है। इलिप्सिस के साथ मिलकर बन रही यह फिल्म काफी समय से चर्चा में रही है। ऐसे में फिल्म की शानदार ड्रीम कास्ट का लोगों को बेसब्री से इंतजार है।

ये भी पढ़ें-

विजय देवरकोंडा, अनन्या पांडे और माइक टायसन-स्टारर 'लाइगर' की रिलीज डेट का ऐलान, जानें डिटेल्स

'ब्रह्मास्त्र' के मोशन पोस्टर लॉन्च के दौरान इमोशनल हुए रणबीर कपूर, कहा - आज मुझे पापा की बहुत याद आ रही है

लता मंगेशकर ने आज से 80 साल पहले गाया था रेडियो पर गाना, बचपन की तस्वीर शेयर कर उन पलों को किया याद

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन