1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉलीवुड की असली ड्रामा क्वीन हैं विद्या बालन, Video देख नहीं रुकेगी हंसी

बॉलीवुड की असली ड्रामा क्वीन हैं विद्या बालन, Video देख नहीं रुकेगी हंसी

 Published : Jan 17, 2023 02:26 pm IST,  Updated : Jan 17, 2023 02:26 pm IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन का सोशल मीडिया पर बेबाक और बिंदास अंदाज देखने को मिलता है। Vidya Balan अपने लुक्स और वीडियोज से फैंस का दिल जीत लेती हैं।

vidya balan- India TV Hindi
vidya balan video Image Source : INSTAGRAM/BALANVIDYA

बॉलीवुड एक्ट्रेस Vidya Balan का इन दिनों सोशल मीडिया पर फनी अवतार देखने को मिल रहा है। कभी वह 'खिचड़ी' की हंसा बन जाती हैं तो कभी हिंदी में रैप करने लगती हैं। लेकिन विद्या के लेटेस्ट वीडियो को देखकर आप उन्हें असली ड्रामा क्वीन जरूर कहेंगे। विद्या बालन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह पहले तो गुस्साते हुए अपनी जिंदगी की परेशानियों के बारे में बता रही होती है लेकिन जैसे ही कैमरा ऑन होता है वह बदलकर परफेक्ट पोज देने लगती हैं जैसे कि कुछ हुआ ही नहीं हो। इसके बाद फिर जैसे ही कैमरा हटता है वह दुख बताने लगती हैं और फिर कैमरे के सामने बदल जाती हैं।

यह भी पढ़ें: Sushant Singh Rajput के जन्मदिन से पहले उनके डॉग Fudge की हुई मौत, बहन प्रियंका ने शेयर किया पोस्ट

Vidya Balan ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, 'Chaos, drama फिर भी कैमरे के लिए तैयार।' विद्या के इस मजेदार वीडियो को देखकर फैंस उन्हें ड्रामा क्वीन कह रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'मैम असल एंटरटेनमेंट तो आप ही करती हो।' एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन हैं विद्या बालन।' सिर्फ फैंस ही नहीं सेलेब्स भी विद्या के इस वीडियो को पसंद कर रहे हैं। 

'यारियां' फेम एवलिन शर्मा ने बेबी बंप के साथ शेयर की गुड न्यूज, दूसरी बार हैं प्रेग्नेंट

इससे पहले विद्या ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह अपने आप अकेले ही अंताक्षरी करती दिख रही थीं।

वीडियो में विद्या की अंताक्षरी से बाकी सब परेशान हो जाते हैं। विद्या बालन को इंस्टाग्राम पर लाखों लोग फॉलो करते हैं जिनके साथ वह अक्सर ही फनी वीडियो शेयर करती रहती हैं। विद्या के वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार वह फिल्म 'जलसा' में नजर आई थीं। फिल्म नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर हुई थी जिसमें एक्ट्रेस शेफाली शाह ने उनकी नौकरानी का किरदार निभाया था। फिल्म में विद्या की कार से नौकरानी की बेटी का अक्सीडेंट हो जाता है और उसकी मौत हो जाती है। आने वाले समय में भी विद्या बालन के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं।

'कसौटी जिंदगी की' कोमोलिका बन चुकी हैं सोशल मीडिया क्वीन, Photos देख नहीं होगा यकीन

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन