1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Rashmika Mandanna संग मालदीव में वेकेशन मना रहे Vijay Deverakonda? फैंस पूछ रहे रिलेशनशिप पर सवाल

Rashmika Mandanna संग मालदीव में वेकेशन मना रहे Vijay Deverakonda? फैंस पूछ रहे रिलेशनशिप पर सवाल

 Written By: Ritu Tripathi
 Published : Oct 09, 2022 11:19 am IST,  Updated : Oct 09, 2022 11:26 am IST

Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की रिलेशनशिप पर से अब पर्दा उठता नजर आ रहा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों मालदीव में क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं।

Rashmika Mandanna, Vijay Deverakonda- India TV Hindi
Rashmika Mandanna, Vijay Deverakonda Image Source : INSATGRAM_VIRALBHAYANI

Highlights

  • क्या लिखा है रश्मिका के कैप्शन में
  • क्यों हुआ फैंस को शक
  • रश्मिका ने रिलेशनशिप पर कही थी ये बात

Rashmika Mandanna Vacation Photo: 'पुष्पा: द राइज' की श्रीवल्ली यानी एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना बॉलीवुड में एंट्री कर चुकी हैं। अपनी फिल्म 'गुडबाय' (Goodbye) की रिलीज के बाद वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। हाल ही में वह मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई थीं। एक्ट्रेस ने अपने वेकेशन की पहली फोटो शेयर की हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने जो कैप्शन लिखा उसे पढ़कर लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि उनके साथ उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड व स्टार विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) भी हैं। 

क्या लिखा है रश्मिका के कैप्शन में 

रश्मिका ने अपनी इंस्टास्टोरी में जो फोटो शेयर की है उसमें वह वाइट और ऑरेंज कलर के फ्लोरल गाउन में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, 'हाई लव' और हार्ट की इमोजी बनाई है। अब उनके इस कैप्शन के बाद खबरों की आंधी तेज हो गई है। कमेंट में लोग पूछ रहे हैं कि क्या विजय ने ये तस्वीर क्लिक की है? 

Rashmika Mandanna
Image Source : INSTASTORY_RASHMIKAMANDANNARashmika Mandanna

क्यों हुआ फैंस को शक 

आपको बता दें कि जिस दिन रश्मिका ने मुंबई एयरपोर्ट से मालदीव रवाना हुईं, मीडिया रिपोर्ट् के अनुसार, उसके कुछ समय पहले विजय देवरकोंडा मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। आपको बता दें कि बीते साल से दोनों के अफेयर की खबरें सामने आती रहती हैं। दोनों ने दो फिल्मों में एक साथ काम किया है। 

Anupama Upcoming Twist: पाखी को फुसलाकर होटल रूम में ले जाएगा अधिक, रंगे हाथों पकड़ेगी अनुपमा

रश्मिका ने रिलेशनशिप पर कही थी ये बात 

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने तेलुगू फिल्म 'गीता गोविंदम' और 'डियर कॉमरेड' में साथ काम किया है। रश्मिका और विजय देवरकोंडा की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री और रियल लाइफ जोड़ी फैंस को बेहद पसंद है। दोनों फिल्में ब्लॉकबस्टर रही हैं। कुछ समय पहले रश्मिका ने अपने और विजय के रिलेशनशिप पर बात करते हुए कहा था कि मैंने और विजय ने करियर की शुरुआत में साथ काम किया है। जब आपको पता नहीं होता है कि इंडस्ट्री में कैसे काम होता है और अचानक आपको अपनी सोच वाले लोगों के साथ काम करने का मौका मिले तो आप दोस्त बन जाते हैं। हम दोनों के कई कॉमन फ्रेंड्स हैं। 

Adipurush Controversy: 'रामायण' फेम अरुण गोविल 'आदिपुरुष' पर तोड़ी चुप्पी, कहा-सनातन धर्म से छेड़छाड़ क्यों की जा रही है?

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन