1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद, अब किसकी शरण में पहुंचे विराट-अनुष्का? दर्शन का वीडियो वायरल

प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद, अब किसकी शरण में पहुंचे विराट-अनुष्का? दर्शन का वीडियो वायरल

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jan 15, 2025 09:04 pm IST,  Updated : Jan 15, 2025 09:04 pm IST

हाल ही में विराट कोहली, अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचे थे। प्रेमानंद महाराज के आश्रम में आशीर्वाद प्राप्त करने के बाद अब विराट-अनुष्का राधावल्लभ जी के दर्शन करने पहुंचे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Virat Kohli- India TV Hindi
राधावल्लभ जी के दर्शन को पहुंचे विराट-अनुष्का Image Source : X

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पिछले दिनों वृंदावन में प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचे थे। इस दौरान विराट-अनुष्का के साथ उनके दोनों बच्चे वामिका और अकाय भी मौजूद रहे। सोशल मीडिया पर दोनों के कुछ वीडियो भी सामने आए, जिनमें कपल को बैठकर प्रेमानंद महाराज से बात करते और आध्यात्मिक गुरु से आशीर्वाद लेते देखा गया। प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लेने के बाद अब अनुष्का-विराट का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों को फिर भक्ति भाव में डूबे देखा गया।

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले राधावल्लभ की शरण में पहुंचे विराट-अनुष्का

पिछले दिनों प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लेने के बाद अनुष्का-विराट एक बार फिर वृंदावन पहुंचे हैं, जहां दोनों ने श्री राधावल्लभ जी के दर्शन किए। राधावल्लभ के दर्शन को पहुंचे अनुष्का-विराट का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें विराट कोहली को हाथ जोड़े देखा जा सकता है, वहीं अनुष्का राधावल्लभ जी को साष्टांग प्रणाम कर रही हैं। इसके बाद अनुष्का-विराट कुछ देर बैठकर सत्संग का भी आनंद लेते हैं।

बच्चों को छोड़ राधावल्लभ के दर्शन को पहुंचे विराट-अनुष्का

इस दौरान ब्लैक पैंट, ब्लैक स्वेटशर्ट और विंटर कैप में दिखे, वहीं अनुष्का व्हाइट आउटफिट और शॉल लिए नजर आईं। बता दें, इससे पहले भी विराट-अनुष्का वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए पहुंचे थे। दोनों अपनी बेटी वामिका के साथ 2023 में प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचे थे, जिसका वीडियो खूब चर्चा में रहा था। इसके बाद विराट कोहली ने तीन साल बाद अपना एक दिवसीय शतक लगाया था।

19 फरवरी से होगी चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत

अब चैंपियंस ट्रॉफी से पहले एक बार फिर विराट कोहली प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लेने पहुंचे। 19 फरवरी से चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत होने वाली है। टूर्नामेंट के लिए अब तक टीम इंडिया का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन टीम में कोहली का होना तय माना जा रहा है। वहीं प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद प्राप्त करने के बाद अब कपल को वृंदावन के अन्य मंदिरों में दर्शन करते देखा गया। हालांकि, इस दौरान विराट-अनुष्का अकेले ही दिखाई दिए। उनके साथ उनके बच्चे वामिका या अकाय दिखाई नहीं दिए। जबकि, इससे पहले दोनों प्रेमानंद महाराज के दरबार में अपने दोनों बच्चों के साथ दिखाई दिए थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन