1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. गर्लफ्रेंड को कार्तिक आर्यन की कौनसी बात पता चली, जो उन्होंने इस हीरो को छोड़ दिया? जानिए 'आप की अदालत' शो में

गर्लफ्रेंड को कार्तिक आर्यन की कौनसी बात पता चली, जो उन्होंने इस हीरो को छोड़ दिया? जानिए 'आप की अदालत' शो में

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Jan 21, 2023 10:18 pm IST,  Updated : Jan 22, 2023 12:02 am IST

कार्तिक आर्यन ने कहा कि 'मैंने मम्मी पापा को इसलिए नहीं बताया था क्योंकि मैं ग्वालियर का हूं। मैं पढ़ाई का बहाना बनाकर ऑडिशन देने जाता था। मैंने कॉलेज की पढ़ाई की जगह कई जगह ऑडिशन दिए।'

'आप की अदालत' के नए शो में कार्तिक आर्यन- India TV Hindi
'आप की अदालत' के नए शो में कार्तिक आर्यन Image Source : INDIA TV

जाने-माने अभिनेता कार्तिक आर्यन देश के सबसे लोकप्रिय और चर्चित शो 'आप की अदालत' शो के नए एपिसोड के मेहमान हैं। उन्होंने इंडिया टीवी के एडिटर इन चीफ रजत शर्मा के कई सवालों का जवाब दिए। उनसे पूछा गया कि 'वे सीक्रेटिव हैं। बताते कम हैं, छिपाते ज्यादा हैं। मम्मी पापा को भी नहीं बताया कि आप एक्टर बनना चाहते थे'।

इस पर उन्होंने अपने जवाब में कार्तिक आर्यन ने कहा कि 'मैंने मम्मी पापा को इसलिए नहीं बताया था क्योंकि मैं ग्वालियर का हूं। मैं पढ़ाई का बहाना बनाकर ऑडिशन देने जाता था। मैंने कॉलेज की पढ़ाई की जगह कई जगह ऑडिशन दिए।'

जब रजतजी ने पूछा कि आपकी गर्लफ्रेंड को पता चला कि आपको सिनेमा में जाना है, तो गर्लफ्रेंड ने छोड़ दिया। इस पर कार्तिक ने कहा कि सिनेमा में जाने की बात सुनकर मम्मी पापा तो खुश हुए। क्योंकि अच्छा भला लगता हूं, इसलिए हीरो बन सकता हूं। लेकिन गर्लफ्रेंड ने छोड़ दिया।

जब मैडम का नाम नहीं बता पाने के कारण फेल हो गए कार्तिक आर्यन

रजतजी ने पूछा कि 'पापा सोचते थे बेटा पढ़ रहा है, पर आप ऑडिशन पर ऑडिशन दिए जा रहे हैं? इस पर कार्तिक ने बताया कि 'टीचर और स्टूडेंट को पता था कि मेरा पढ़ाई से वास्ता नहीं है।' आर्यन ने बताया कि 'एक बार वायवा एक्जाम की जगह मैं ऑडिशन देने चला गया। 

जब ऑडिशन देकर वापस आया तो स्कूल स्टाफ रूम में मैडम के पास पहुंचा। मैंने कहा कि मैडम क्या आप मेरा वायवा ले लेंगी? इस पर मैडम ने कहा कि ठीक है टेस्ट ले लेती हूं बस, मेरा नाम बता दो] लेकिन मैं नाम ही नहीं बता पाया और फेल हो गया।'

जानिए क्या हुआ था उस दिन, जब पहली बार कार्तिक आर्यन ने शाहरुख और सलमान के घर के सामने ली थी सेल्फी?

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन