1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कौन हैं रुचि गुज्जर? भरे थिएटर में डायरेक्टर पर बरसाई चप्पल, 25 लाख के फ्रॉड पर मचाया हंगामा

कौन हैं रुचि गुज्जर? भरे थिएटर में डायरेक्टर पर बरसाई चप्पल, 25 लाख के फ्रॉड पर मचाया हंगामा

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jul 26, 2025 06:22 pm IST,  Updated : Jul 26, 2025 06:22 pm IST

सोशल मीडिया पर एक हसीना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक एक्टर-डायरेक्टर को चप्पल मारती नजर आ रही है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर ये हसीना कौन है और आखिर इसने प्रोड्यूसर की चप्पल से पिटाई क्यों कर दी?

Ruchi Gujjar- India TV Hindi
कौन हैं रुचि गुज्जर? Image Source : INSTAGRAM/@RUCHIGUJJAROFFICIAL

एक्ट्रेस और मॉडल रुचि गुज्जर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर वह फिर सुर्खियों में आ गई हैं। रुचि ने हाल ही में भरे थियेटर में एक डायरेक्टर के साथ जमकर बहसबाजी की, उस पर पानी फेंका और चप्पल से भी मारने की कोशिश की, जिसके बाद उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। रुचि का मुंबई के एक थिएटर में एक्टर और डायरेक्टर मान सिंह के साथ जबरदस्त झगड़ा हो गया और इसका वीडियो देखते ही देखते इंटरनेट पर छा गया। ऐसे में अब सवाल उठ रहे हैं कि आखिर डायरेक्टर की भरे थिएटर में पिटाई करने वालीं रुचि गुज्जर कौन हैं? तो चलिए आपको रुचि गुज्जर के बारे में बताते हैं।

कौन हैं रुचि गुज्जर?

रुचि गुज्जर मूल रूप से राजस्थान की रहने वाली हैं और आर्मी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। रुचि के पिता इंडियन आर्मी में कार्यरत हैं और उन्होंने जयपुर के महारानी कॉलेज से ग्रेजुएशन के बाद एक्टिंग का सपना पूरा करने के लिए मुंबई का रुख कर लिया। रुचि ने 2023 में मॉडलिंग के क्षेत्र में सफलता हासिल किया और मिस हरियाणा का खिताब अपने नाम किया। अब रुचि मुंबई में मॉडलिंग कर रही हैं और कई म्यूजिक वीडियोज से भी सुर्खियां बटोर चुकी हैं।

इन म्यूजिक वीडियोज से बटोरी सुर्खियां

रुचि गुज्जर 'तू मेरी न रही', 'हेली मैं चोर' और अमन वर्मा के साथ 'एक लड़की' जैसे म्यूजिक वीडियोज में नजर आ चुकी हैं। इन गानों पर लाखों में व्यूज हैं। रुचि ने बॉलीवुडएमडीबी के साथ बातचीत में बताया था कि कैसे उन्होंने सांस्कृतिक चुनौतियों का सामना करते हुए इस इंडस्ट्री का हिस्सा बनने का फैसला किया। उन्होंने कहा था- 'ऐसी जगह से आना आसान नहीं है, जहां महिलाओं से परंपराओं का पालन करने की अपेक्षा की जाती है, लेकिन मुझे पता था कि मैं अपने लिए कुछ अलग करना चाहती हूं।'

कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान भी चर्चा में रहीं रुचि

रुचि गुज्जर इससे पहले कान्स 2025 के दौरान सुर्खियों में आ गई थीं। कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में ट्रेडिशनल लुक में पहुंचीं रुचि ने गले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो वाला नेकलेस पहना था, जिसे लेकर उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरीं। एक्ट्रेस का ये अवतार देखकर हर कोई हैरान रह गया था। कई को जहां रुचि का लुक पसंद आया तो कई ने इसे लेकर उनकी जमकर आलोचना भी की।

रुचि गुज्जर ने प्रोड्यूसर को मारी चप्पल

अब रुचि गुज्जर अपने हालिया कॉन्ट्रोवर्सी को लेकर सुर्खियों में हैं। रुचि के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हैं। दरअसल, मुंबई के एक थिएटर में 'सो लॉन्ग वैली' की स्क्रीनिंग थी, जहां रुचि कुछ लोगों के साथ पहुंचीं और एक्टर-डायरेक्टर मान सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उनके हाथ में सो लॉन्ग वैली का पोस्टर भी था, जिस पर क्रॉस के निशान थे। इसी दौरान उनकी मान सिंह से बहसबाजी शुरू हो गई और उन्होंने डायरेक्टर की चप्पल से पिटाई कर दी। यही नहीं, एक्ट्रेस ने मान सिंह के खिलाफ 25 लाख के फ्रॉड को लेकर एफआईआर भी दर्ज कराई है।

रुचि का आरोप

रुचि ने मान सिंह पर आरोप लगाया है कि मान ने उनसे लगभग 25 लाख रुपये लिए थे और वादा किया था कि वे सोनी टीवी के लिए उनके साथ एक शो बनाएंगे। हालांकि, उन्होंने कथित तौर पर यह पैसा सो लॉन्ग वैली में निवेश कर दिया। करण के खिलाफ मुंबई में एफआईआर दर्ज की गई है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन