Sunday, February 08, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कौन सिंगर तलविंदर, कभी नहीं दिखाता चेहरा, दिशा पाटनी संग आशिकी के चर्चे में पहली बार दिखा फेस

कौन सिंगर तलविंदर, कभी नहीं दिखाता चेहरा, दिशा पाटनी संग आशिकी के चर्चे में पहली बार दिखा फेस

दिशा पाटनी और उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग जानना चाहते हैं कि आखिर वो शख्स कौन है, जिसकी बाहें थामें एक्ट्रेस मुस्कुरा रही हैं, दरअसल ये कोई और नहीं बल्कि एक फेमस सिंगर है।

Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
Published : Jan 13, 2026 01:27 pm IST, Updated : Jan 13, 2026 01:27 pm IST
talwiinder disha patani- India TV Hindi
Image Source : TALWIINDER INSTAGRAM तलविंदर और दिशा पाटनी।

पिछले वीकेंड बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन नुपुर सेनन ने सिंगर स्टेबिन बेन के साथ सात फेरे लिए। लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे इस कपल ने उदयपुर में एक बेहद खूबसूरत डेस्टिनेशन वेडिंग के साथ अपने रिश्ते को नया नाम दिया। इस शादी में सुर्खियां सिर्फ नए शादीशुदा जोड़े ने ही नहीं बटोरीं। इंटरनेट पर दो और स्टार जोड़ियों की चर्चा जोरों पर रही। पहली जोड़ी थी कृति सेनन और उनके कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया की, जिनकी मौजूदगी ने पहले ही लोगों का ध्यान खींच लिया था, लेकिन दूसरी जोड़ी ने सोशल मीडिया पर असली हलचल मचा दी। ये जोड़ी थी बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी और पंजाबी सिंगर तलविंदर की, जो अब इंटरनेट की नई सेंसेशन बन चुके हैं।

तलविंदर संग दिशा का वीडियो वायरल

दरअसल नुपुर और स्टेबिन की ग्रैंड डेस्टिनेशन वेडिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिशा पटानी बाकी मेहमानों के साथ हंसती-मुस्कुराती नजर आ रही हैं। लेकिन जिस बात ने सभी का ध्यान खींचा, वह था दिशा के बगल में खड़े एक शख्स का हाथ पकड़ना। यही पल इंटरनेट पर चर्चाओं का कारण बन गया। लोगों का मानना है कि दिशा का हाथ थामे यह शख्स कोई और नहीं बल्कि पंजाबी सिंगर तलविंदर हैं। खास बात यह है कि इस वीडियो में तलविंदर का चेहरा साफ नजर आ रहा है। इससे पहले तक वह पब्लिक अपीयरेंस में अपने चेहरे को पेंट या मास्क से ढके रखते थे। तलविंदर अक्सर यह कह चुके हैं कि वह चाहते हैं कि लोग उनके चेहरे से ज्यादा उनके म्यूजिक और गानों के पीछे की भावनाओं पर ध्यान दें, लेकिन नुपुर और स्टेबिन की शादी के इस वायरल वीडियो ने पहली बार उन्हें बिना फेस पेंट के सबके सामने ला दिया, जिससे फैंस और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए।

यहां देखें पोस्ट

लोगों का रिएक्शन

दिशा पटानी का नाम इससे पहले लंबे समय तक बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ के साथ जोड़ा जाता रहा है। दोनों को कई बार साथ देखा गया और उनकी केमिस्ट्री भी खूब पसंद की गई, हालांकि उन्होंने कभी अपने रिश्ते को आधिकारिक तौर पर स्वीकार नहीं किया। अब तलविंदर के साथ इस वायरल वीडियो के बाद फैंस मानने लगे हैं कि दिशा ने अपनी जिंदगी में एक नई शुरुआत कर ली है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने इस कथित नए कपल पर जमकर प्यार लुटाया। एक यूजर ने लिखा, 'पहले मुझे लगा यह सिर्फ अफवाह है, लेकिन अब तो सच लग रहा है! मेरी बेबी आखिरकार तेंदुए से आगे बढ़ गई।' वहीं दूसरे ने मजाकिया अंदाज में कहा, 'इस शादी ने हमें एक शानदार सरप्राइज दिया। सच कहूं तो ये दोनों साथ में बहुत क्यूट लगते हैं। जिसने भी इतनी मेहनत से ये वीडियो ढूंढा, उसे सलाम।' एक और सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, 'यार, ये दोनों एकदम हॉट कपल लगते हैं। अगर ये रिश्ता शादी तक पहुंचता है, तो दिशा ने वाकई बहुत बड़ा अपग्रेड किया है।' इसी तरह कई लोगों ने कमेंट किया कि दिशा पटानी अब ज्यादा खुश और कॉन्फिडेंट नजर आ रही हैं। फिलहाल दिशा पटानी और तलविंदर की तरफ से इन अफवाहों पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

कौन हैं तलविंदर?

अगर आप तलविंदर का संगीत सुनते हैं, तो एक सवाल ज़रूर आपके मन में आया होगा, वह हमेशा कंकाल वाला मास्क क्यों पहनते हैं? पहली नज़र में यह सिर्फ एक अनोखा स्टाइल स्टेटमेंट या रहस्य बनाए रखने की कोशिश लग सकती है, लेकिन इसकी सच्चाई कहीं ज़्यादा गहरी, भावनात्मक और विचारशील है। हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक यूज़र ने इस मास्क के पीछे छिपी सोच को शब्दों में बयान किया, और हैरानी की बात यह रही कि तलविंदर ने खुद उस व्याख्या से सहमति जताई। इसके बाद फैंस की जिज्ञासा और बढ़ गई, क्योंकि यह कहानी ग्लैमर या फेम की नहीं, बल्कि आत्मा और एहसास की है। 23 नवंबर 1997 को जन्मे तलविंदर सिंह सिद्धू एक भारतीय सिंगर, सॉन्गराइटर और म्यूज़िक प्रोड्यूसर हैं, जिन्होंने बहुत कम समय में पंजाबी म्यूज़िक इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना ली है। उनका संगीत किसी एक जॉनर तक सीमित नहीं है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक, हिप-हॉप, ट्रैप, लो-फाई, बूम बैप, ड्रिल और सिंथ-पॉप का अनोखा फ्यूज़न सुनने को मिलता है। यही विविधता उनके गानों को भीड़ से अलग बनाती है और युवाओं से गहरा कनेक्शन स्थापित करती है।

मास्क, जो छुपाता नहीं बल्कि दिखाता है

पंजाब और सैन फ्रांसिस्को के बीच पले-बढ़े तलविंदर की कला में उनकी पंजाबी जड़ों और वेस्टर्न साउंड्स का खूबसूरत मेल साफ झलकता है। लेकिन उनकी सबसे खास पहचान उनका कंकाल वाला मास्क है। एक इंस्टाग्राम यूज़र के अनुसार, तलविंदर नहीं चाहते कि लोग उनके चेहरे, हाव-भाव या लुक में उलझें। उनका मकसद है कि सुनने वाला सीधे उनके गानों की भावनाओं, दर्द और सच्चाई से जुड़े। यह मास्क उनकी फिजिकल पहचान को पीछे रख देता है, ताकि सामने सिर्फ संगीत और एहसास रह जाए। तलविंदर मानते हैं कि जब चेहरा सामने होता है, तो लोग कलाकार को जज करने लगते हैं, उसकी शक्ल, उसकी पर्सनैलिटी, उसकी इमेज के आधार पर। मास्क पहनकर वह इन सब सीमाओं को तोड़ देते हैं और श्रोता को सिर्फ संगीत पर ध्यान केंद्रित करने का मौका देते हैं। इस मास्क के पीछे एक गहरा प्रतीक भी छिपा है। तलविंदर का मानना है कि अंदर से हर इंसान एक जैसा होता है। चेहरा, नाम, शोहरत, पहचान और अहंकार, ये सब अस्थायी हैं। आखिरकार, इंसान वही है जो वह अंदर से महसूस करता है। कंकाल का मास्क इसी सच्चाई की याद दिलाता है कि हमारी असली पहचान हमारे विचार, भावनाएं और संवेदनशीलता हैं, न कि वह चेहरा जिसे हम दुनिया के सामने पेश करते हैं।

ये भी पढ़ें: पत्नी को चीट कर रहे करण औजला? गर्लफ्रेंड ने सबूत दिखाकर खोली पोल, बोली- मुझे चुप कराया गया था

टाइगर से ब्रेकअप के बाद फिर प्यार में दिशा पाटनी? 5 साल छोटे सिंगर संग हुईं रोमांटिक, जो कभी नहीं दिखाता चेहरा

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement