1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. यश ने फिर मिलाया KGF मेकर्स से हाथ, इस फिल्म से मचायेंगे तहलका

यश ने फिर मिलाया KGF मेकर्स से हाथ, इस फिल्म से मचायेंगे तहलका

 Published : Jan 08, 2023 07:15 pm IST,  Updated : Jan 08, 2023 07:15 pm IST

रॉकिंग स्टार यश आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है उन्होंने इस सिनेमा में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। आज यश के जन्मदिन पर हम उनके फैंस को बड़ी खुशखबरी देने वाले हैं।

rockybhaiyash- India TV Hindi
YASH19 Image Source : ROCKYBHAIYASH

आज हम सब के फेवरेट रॉकी भाई अपना जन्मदिन मना रहे हैं। 'केजीएफ' फिल्म साल 2022 की सबसे बड़ी फिल्म में से एक है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत कमाई की थी। आज यश के जन्मदिन पर हम उनके फैंस को बड़ी खुशखबरी देने वाले हैं।

Kanjhawala Accident: अंजलि की मां का अब पूरा होगा इलाज! शाहरुख खान ने दिखाई दरियादिली, फैंस ने कहा प्राउड ऑफ यू Pathan

केवीएन प्रोडक्शंस ने पैन इंडियन स्टार यश के साथ एक बड़ा अनाउंसमेंट किया है। हाल में उन्होंने यश के साथ एक मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने न केवल उन्हें शुभकामनाएं दी बल्कि एक विशेष घोषणा भी की कि उनकी अगली फिल्म का टाइटल अस्थायी रूप से 'यश 19' होगा और इस फिल्म में यश नजर आएंगे। वैसे पिछले कुछ महीनों से इस तरह की आफवाहों ने खूब सुर्खियां बटोरी थी और अब फाइनली इस खबर पर कन्फर्मेशन की मुहर लग गई है। इस खबर के बाद सामने आते है ही नेटिजन्स की एक्साइटमेंट देखते ही बनती है, जिन्होंने कुछ ही समय में लोहित एनके के साथ यश की तस्वीरें सोशल मीडिया पर हर तरफ वायरल कर दी। बता दें, यश की आखिरी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड चुकी है। 

KGF 3: रॉकी भाई के फैंस के लिए खुशखबरी, इस दिन रिलीज होगी 'केजीएफ-3'

हालांकि इस फिल्म से जुड़े निर्देशक और कलाकारों की डिटेल्स का खुलासा होना अभी बाकी है, लेकिन यह कहना सही होगा कि केवीएन प्रोडक्शंस का ये फैसला उनकी झोली में एक और ब्लॉकबस्टर फिल्म लेकर आएगा। ये प्रोडक्शन हाउस 2022 में ध्रुव सरजा और वी रविचंद्रन अभिनीत केडी द डेविल के लिए भी चर्चा में था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन