1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Year Ender 2022: इन मशहूर सितारों को साथ देख सोशल मीडिया पर छिड़ी थी बहस

Year Ender 2022: इन मशहूर सितारों को साथ देख सोशल मीडिया पर छिड़ी थी बहस

 Published : Dec 13, 2022 07:09 pm IST,  Updated : Dec 21, 2022 11:37 pm IST

Year Ender 2022: साल 2022 में कई सेलेब्स के रिलेशन बने तो किसी ने ब्रेकअप किया। इसके साथ ही कई ऐसे रिश्ते भी सामने आए जिनके बारे में लोगों ने सोचा भी नहीं था।

year ender 2022- India TV Hindi
year ender 2022 Image Source : INSTAGRAM/LALITKMODI

Year Ender 2022: साल 2022 अब कुछ ही दिनों में खत्म होने वाला है। इस साल बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने अचानक अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर फैंस को चौंका दिया। इसके साथ ही कई सेलेब्स को साथ में घूमता और डिनर करता देख फैंस उनके बीच अफेयर के कयास लगाने लगे हैं। किसी ने सगाई करके फैंस को सरप्राइज दिया है तो किसी ने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया। इस लिस्ट में ऋतिक रोशन से लेकर सुष्मिता सेन तक का नाम शामिल है। आइए जानते हैं उन सितारों के बारे में जिन्हें साथ देखकर सोशल मीडिया पर खलबली मची।

सुष्मिता सेन और ललित मोदी

2 बेटियों की मां सुष्मिता सेन अपने रिलेशनशिप को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। रोहमन शॉल संग उनका अफेयर और ब्रेकअप जगजाहिर था, लेकिन इस साल अचानक ललित मोदी संग उनकी तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। दोनों की साथ की तस्वीरों को देखकर फैंस हैरान थे। ललित मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से सुष्मिता संग कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर पोस्ट में लिखा था कि वह रिलेशनशिप में हैं। कुछ लोगों को दोनों का रिलेशन पसंद आया तो वहीं कुछ ने ललित मोदी और सुष्मिता को ट्रोल करना शुरू कर दिया था।

यह भी पढ़ें: Year Ender 2022: साल 2022 की सबसे बड़ी बॉलीवुड कॉन्ट्रोवर्सीज, जिनसे मच गया था हंगामा

ऋतिक रोशन और सबा आजाद

बॉलीवुड के हैंडसम हंक Hrithik Roshan की शादी जितनी चर्चा में रही थी उतना ही सुजैन संग उनका तलाक भी सुर्खियों में था। वहीं तलाक के कई सालों बाद जब ऋतिक रोशन एक्ट्रेस सबा आजाद के साथ स्पॉट किए गए तो सोशल मीडिया पर खलबली मच गई थी। हर कोई जानना चाहता था कि आखिर दोनों के बीच सिर्फ दोस्ती है या फिर कुछ और, लेकिन कुछ ही समय में दोनों को अक्सर साथ में देखा जाने लगा। आज तो आलम ये है कि सबा आजाद ऋतिक के परिवार वालों की भी फेवरेट बन चुकी हैं 

और इतना ही नहीं ऋतिक के घर से अक्सर सबा के लिए शूटिंग सेट पर खाना भी जाता है।

दिव्यांका त्रिपाठी इस शख्स के साथ सेलिब्रेट कर रही हैं बर्थडे, शेयर की रोमांटिक Video

सुजैन खान और अर्सलान गोनी

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन जहां सबा आजाद को डेट कर रहे हैं, वहीं उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान अर्सलान गोनी को डेट कर रही हैं। सुजैन खान-अर्सलान गोनी अक्सर साथ में स्पॉट किए जाते हैं। दोनों साथ में ऋतिक और सबा के साथ पार्टी में भी नजर आते हैं। भले ही दोनों कपल ने ऑफिशियल रिश्ते की अनाउंसमेंट नहीं की है लेकिन दोनों को साथ देखकर फैंस काफी खुश हैं और उनके घर शहनाई बजने का इंतजार कर रहे हैं। 

'Mission Majnu' का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज, इस दिन OTT पर स्ट्रीम होगी सिद्धार्थ-रश्मिका की फिल्म

कियारा और सिद्धार्थ मल्होत्रा

बॉलीवुड के लव बर्ड्स कियारा और सिद्धार्थ का रिलेशन बीते साल से चर्चा में है लेकिन इस साल जब ये सेलेब्स करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में पहुंचे तो इस बात पर मुहर लग गई की दोनों रिलेशनशिप में हैं लेकिन कबूल नहीं करना चाहते। खबरों की मानें तो साल 2023 की शुरुआत में कियारा-सिद्धार्थ शादी के बंधन में बंध सकते हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा के वर्कफ्रंट की बात करें तो आज ही एक्टर की अपकमिंग फिल्म ''Mission Majnu' का फर्स्ट लुक रिलीज हुआ है। फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन