1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Honey Singh ने किडनैपिंग के आरोपों पर दिया जवाब, एक्टर ने बताया क्या है माजरा

Honey Singh ने किडनैपिंग के आरोपों पर दिया जवाब, एक्टर ने बताया क्या है माजरा

 Reported By: Namrata Dubey, Written By: Ritu Tripathi
 Published : Apr 20, 2023 09:47 pm IST,  Updated : Apr 20, 2023 09:47 pm IST

Yo Yo Honey Singh on kidnapping allegations: रैपर हनी सिंह के खिलाफ हाल ही में किडनैपिंग और मारपीट की शिकायत दर्ज की गई। इस मामले पर अब रैपर ने बयान जारी किया है।

Honey Singh- India TV Hindi
Honey Singh Image Source : INSTAGRAM

Yo Yo Honey Singh on kidnapping allegations: जाने माने रैपर और सिंगर Yo Yo Honey Singh का विवादों से पुराना नाता है। अपने करियर की शुरुआत से ही वह किसी न किसी विवाद को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। गुरुवार को खबर आई कि हिरदेश सिंह उर्फ हनी सिंह के खिलाफ किडनैपिंग और मारपीट की शिकायत दर्ज हुई है। मुंबई के बीकेसी पुलिस स्टेशन में विवेक रमन नामक व्यक्ति ने यो यो हनी सिंह के खिलाफ यह शिकायत दर्ज करवाई है। जिसके बाद अब इस मामले पर हनी सिंह ने लंबा चौंड़ा बयान जारी किया है।  

विवेक को बंदी बनाकर रखा? 

इवेंट कम्पनी के मालिक विवेक रवि रमन द्वारा यो यो हनी सिंह के खिलाफ किडनैपिंग, बंदी बना के रखना और मारपीट करने की शिकायत पुलिस स्टेशन में की गई है। जिसके बाद हनी सिंन ने अपनी बात रखते हुए इस शिकायत को सरासर झूठ बताया है। उन्होंने बयान में कहा है, "शिकायत और आरोप झूठे और निराधार हैं। मेरी कंपनी या शिकायतकर्ता के बीच कोई संबंध या समझौता नहीं है जिसे मीडिया सुबह से दिखा रहा है। मैं मुंबई शो के लिए Tribevibe नाम की एक कंपनी के माध्यम से जुड़ा था जो एक प्रतिष्ठित कंपनी है और Bookmyshow की एक सहायक कंपनी है। जिस समय के लिए अनुमति थी, मैंने अपना प्रदर्शन किया।"

मानहानि का दावा करेंगे हनी सिंह 

इतना ही नहीं अपने खिलाफ हुई शिकायत को निराधार और झूठ बताने के बाद हनी सिंह ने यह भी साफ किया है कि वह अपनी छवि को खराब करने वालों के खिलाफ कानून की मदद लेंगे। उन्होंने आगे कहा है, "बाकी ऐसे सभी आरोप झूठे हैं और मेरी छवि खराब करने की कोशिश है। मेरी कानूनी टीम पहले से ही ऐसे बदमाशों के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज करने का काम कर रही है।"

क्या ईद पर फिर चलेगा सलमान खान का जादू! जानिए पहले दिन कितने करोड़ कमाएगी फिल्म

 'किसी का भाई किसी की जान' में है हनी सिंह का गाना 

वर्कफ्रंट की बात करें तो हनी सिंह के गाने बीते कुछ सालों में कम ही आए हैं। हाल ही में 2 साल के लंबे ब्रेक के बाद हनी सिंह ने अपना एक सॉन्ग लॉन्च किया है। जिसका नाम उन्होंने 'हनी 3.0' रखा है। इसके साथ ही कल यानी 21 अप्रैल को रिलीज हो रही सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में भी हनी सिंह का रैप सॉन्ग 'छोटू मोटू' शामिल है। इस गाने में हनी सिंह बतौर एक्टर भी नजर आने वाले हैं। गाना दो दिन पहले ही रिलीज हुआ है और इसकी काफी तारीफ हो रही है। 

KIAK: रियलिटी शो के लिए एक 'टापू' पर साथ रहेंगे 6 कपल, दर्शकों को मिलेगा जमकर मसाल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन