1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जीशान अय्यूब को 'चौहान' के मेकर्स ने दिया धोखा? अजय देवगन की फिल्म पर लगाया आरोप- 'आवाज का गलत इस्तेमाल किया'

जीशान अय्यूब को 'चौहान' के मेकर्स ने दिया धोखा? अजय देवगन की फिल्म पर लगाया आरोप- 'आवाज का गलत इस्तेमाल किया'

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jul 22, 2026 02:11 pm IST,  Updated : Jul 22, 2026 02:11 pm IST

मोहम्मद ज़ीशान अय्यूब ने एक पोस्ट साझा करते हुए आरोप लगाया है कि अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म 'चौहान' के टीजर में उनकी बिना संदर्भ के उनकी आवाज का इस्तेमाल किया गाय है। इसी के साथ एक्टर ने दावा किया कि जब उन्होंने इस पर आपत्ति जताई तो मेकर्स ने इसे हटा दिया।

ajay devgn- India TV Hindi
अजय देवगन, जीशान अय्यूब। Image Source : INSTA/@AJAYDEVGN/@MOHDZEESHANAYYUB

अजय देवगन की हालिया रिलीज फिल्म 'धमाल 4' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर बवाल काट रही है। फिल्म को रिलीज हुए 12 दिन हो चुके हैं और अभी भी इस कॉमेडी फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 124 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। इस बीच कुछ दिन पहले ही अजय देवगन की एक और फिल्म का ऐलान हुआ, जिसका नाम 'चौहान' है। पिछले दिनों ही 'चौहान' का टीजर रिलीज किया गया था, लेकिन 'चौहान' का पहला टीजर जारी होते ही ये फिल्म विवादों में घिर गई। एक तरफ चौहान समुदाय ने फिल्म पर आपत्ति जाहिर की तो दूसरी तरफ क्षत्रिय परिषद ने इसे लेकर अपनी आवाज उठाई थी। और अब एक्टर मोहम्मद जीशान अय्यूब ने भी 'चौहान' को लेकर एक दावा किया है। जीशान अय्यूब का कहना है कि 'चौहान' के टीजर में उनकी आवाज का इस्तेमाल उनकी जानकारी के बिना किया गया था।

जीशान अय्यूब ने 'चौहान' पर बयान जारी किया

जीशान अय्यूब ने X पर एक बयान शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बिना 'चौहान' का नाम लिए दावा किया कि फिल्म के मेकर्स ने उनकी जानकारी के बिना ही फिल्म के टीजर में उनकी आवाज इस्तेमाल की थी। अभिनेता के अनुसार, उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि इसे किस तरह पेश किया जाएगा। इसी के साथ उन्होंने ये भी साफ किया कि फिल्म से उनका कोई लेना-देना नहीं है। जीशान के अनुसार, मेकर्स ने कुछ महीने पहले बिना किसी कॉन्टेक्स्ट के उनकी आवाज में एक लाइन रिकॉर्ड की थी और वह इसके लिए इसलिए सहमत हो गए, क्योंकि वह टीम को व्यक्तिगत रूप से जानते थे। ऐसे में उन्होंने उनकी बात मान ली और बिना किसी सवाल के लाइन रिकॉर्ड कर ली।

जीशान अय्यूब का पोस्ट

जीशान अय्यूब ने अपने पोस्ट में लिखा - 'कुछ हफ्ते पहले, एक फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था। इस टीजर की शुरुआत में जो लाइन थी, वो मेरी आवाज में थी। मगर मैं यह साफ करना चाहता हूं कि मैं किसी भी तरह से इस फिल्म का हिस्सा नहीं हूं। दरअसल, कुछ महीने पहले मुझसे बिना किसी संदर्भ के एक लाइन डब करने के लिए कहा गया था। मैंने ये अच्छे इरादे से और बिना ज्यादा सवाल किए रिकॉर्ड की, क्योंकि मैं फिल्म बनाने वालों को व्यक्तिगत रूप से जानता था। मगर जब ये टीजर रिलीज हुआ तो मैंने देखा कि मेरी आवाज का किसी और संदर्भ (गलत) इस्तेमाल किया गया है। इसके बाद मैंने फिल्मेकर से संपर्क किया और उनसे टीजर से मेरी आवाज हटाने को कहा, क्योंकि मेरा इस फिल्म से कोई लेना-देना नहीं है।'

कड़ी आपत्ति के बाद हटा दी गई जीशान की आवाज

जीशान अपनी पोस्ट में आगे लिखते हैं, 'मेरे कड़ी आपत्ति जताने के बाद, मेकर्स ने पंद्रह दिन पहले टीजर से मेरी आवाज हटा दी। हालांकि इससे एक कलाकार के तौर पर मेरी स्थिति साफ हो जाएगी कि मैं कभी भी ऐसे किसी प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं बनूंगा, लेकिन हमारा पूरा ध्यान देश की मौजूदा स्थिति पर होना चाहिए, जहां हमारे युवा और निडर छात्र सड़कों पर उतरकर बहादुरी से लड़ रहे हैं। उनके प्रेरणादायक जज्बे को सलाम। जय हिंद, जय संविधान।'

'चौहान' के बारे में

अजय देवगन स्टारर 'चौहान' की बात करें तो इस फिल्म का ऐलान अजय देवगन के पिता और मशहूर एक्शन डायरेक्टर वीरू देवगन की जयंती पर की गई। फिल्म के निर्माताओं ने टीजर जारी करते हुए ''चौहान' आ रहा है। स्वर्गीय वीरू देवगन जी की जयंती पर, हम अपने ओरिजिनल एक्शन स्टार अजय देवगन को बड़े पर्दे के लिए बनी एक एक्शन एंटरटेनर फिल्म में वापस ला रहे हैं। ये फिल्म 1 अक्टूबर, 2027 को सिनेमाघरों में आएगी। वीरू जी, एक्शन सिनेमा को जो कुछ भी आपने दिया और जो विरासत आपने छोड़ी है, जो पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी, उसके लिए आपका धन्यवाद।'

कश्मीर की पृष्ठभूमि पर बनी है फिल्म

बता दें, 'चौहान' कश्मीर की पृष्ठभूमि पर बनी है, जिसकी झलक फिल्म के टीजर में देखने को मिलती है। इस फिल्म का टीजर कश्मीर के दशकों के संघर्ष, सेना की मौजूदगी और स्थायी शांति बहाल करने की नाकाम कोशिशों के बारे में एक मोनोलॉग से शुरू होता है। इसका अंत इस डायलॉग के साथ होता है, 'पठान से कह देना, चौहान आ रहा है।' 'चौहान' की आधिकारिक घोषणा 25 जून को की गई थी और यह 1 अक्टूबर, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये भी पढ़ेंः अजय देवगन के बेटे युग बनेंगे हीरो? शुरू कर दी कड़ी मेहनत, 15 की उम्र में बनाए डोले-शोले, देखकर काजोल भी हुईं हैरान

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन