1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. ट्रेलर के बाद 'सिंड्रेला' से एक शानदार पोस्टर हुआ रिलीज़

ट्रेलर के बाद 'सिंड्रेला' से एक शानदार पोस्टर हुआ रिलीज़

 Published : Aug 05, 2021 10:43 pm IST,  Updated : Aug 05, 2021 10:43 pm IST

 शानदार ट्रेलर लॉन्च के बाद 'सिंड्रेला' का चमकदार और वाइब्रेंट पोस्टर सामने आया है।

सिंड्रेला- India TV Hindi
ट्रेलर के बाद 'सिंड्रेला' से एक शानदार पोस्टर हुआ रिलीज़ Image Source : AMAZON PRIME VIDEO

अमेज़न प्राइम वीडियो का आगामी ओरिजनल 'सिंड्रेला' में दर्शकों को इस राजकुमारी की प्रतिष्ठित कहानी का एक अलग पहलू देखने मिलेगा, जो अपने बड़े सपनों को साकार करने के लिए चुनौती दे रही हैं। मुख्य भूमिका में कैमिला कैबेलो अभिनीत, यह फिल्म पारंपरिक कहानी पर एक अलग टेक होगी। अमेज़ॅन प्राइम वीडियो ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर शानदार ट्रेलर लॉन्च के साथ-साथ 'सिंड्रेला' का चमकदार और वाइब्रेंट पोस्टर रिलीज़ कर दिया है। पोस्टर क्लासी लग रहा है जो निश्चित रूप से फिल्म के प्रति प्रशंसकों के उत्साह को दोगुना कर देगा। 

पोस्टर में कैमिला कैबेलो को सिंड्रेला के रूप में, इदीना मेंजेल को उसकी सौतेली माँ के रूप में, बिली पोर्टर को फैब-जी के रूप में, निकोलस गैलिट्जिन को प्रिंस रॉबर्ट और पियर्स ब्रॉसनन व मिन्नी ड्राइवर को क्रमशः किंग रोवन और क्वीन बीट्राइस के रूप में दिखाया गया है। 

स्क्रीन के लिए लिखित और के कैनन द्वारा निर्देशित, गानों के कवर बहुप्रसिद्ध म्यूजिकल आर्टिस्ट्स द्वारा लिखित है। सिंड्रेला में एक ऑल-स्टार कास्ट है जिसमें बिली पोर्टर और पियर्स ब्रोज़नन के साथ इदीना मेन्ज़ेल, मिन्नी ड्राइवर, निकोलस गैलिट्जिन शामिल हैं।  

के कैनन द्वारा लिखित और निर्देशित यह फ़िल्म लियो पर्लमैन, जेम्स कॉर्डन, जोनाथन काडिन व शैनन मैकिन्टोशो द्वारा निर्मित है और फिल्म 3 सितंबर से विशेष रूप से अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन