1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. अभिनेत्री जेनिफर लीन गिरफ्तार

अभिनेत्री जेनिफर लीन गिरफ्तार

 Written By: IANS
 Published : Sep 17, 2015 11:02 am IST,  Updated : Sep 17, 2015 12:10 pm IST

वाशिंगटन: 'स्टार ट्रेक : वॉइअजर' फिल्म में काम कर चुकीं हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर लीन को तीन नाबालिग बच्चों के समक्ष आपत्तिजनक हरकतें करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वेबसाइट 'मिरर डॉट को डॉट

अभिनेत्री जेनिफर लीन...- India TV Hindi
अभिनेत्री जेनिफर लीन गिरफ्तार

वाशिंगटन: 'स्टार ट्रेक : वॉइअजर' फिल्म में काम कर चुकीं हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर लीन को तीन नाबालिग बच्चों के समक्ष आपत्तिजनक हरकतें करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वेबसाइट 'मिरर डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, जेनिफर (41) की दो सप्ताह पहले टेनेसी में अपनी पड़ोसन कैरी स्मिथ के साथ कहासुनी हुई थी, उसी दौरान उन्होंने आपत्तिजनक हरकतें कीं।


शिकायत दर्ज कराने वाली पड़ोसन कैरी स्मिथ के अनुसार, जेनिफर उनके रोते बच्चों में से एक पर चिल्लाते हुए दोषारोपण करने लगीं।

पड़ोसन का दावा है कि बाद में उन्होंने अश्लीलता दिखाते हुए उनके बच्चों के सामने अपनी कमीज पूरी ऊपर उठा दी।

जेनिफर तीन सितंबर से जेल में हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन