1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. एमी एडम्स ने डेरेन लीगैलो से शादी की

एमी एडम्स ने डेरेन लीगैलो से शादी की

 Written By: IANS
 Published : May 06, 2015 10:44 pm IST,  Updated : May 06, 2015 10:45 pm IST

लॉस एंजेलिस: हॉलीवुड अभिनेत्री एमी एडम्स अभिनेता डेरेन लीगैलो के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंध गई हैं। दोनों ने बहुत ही कम मेहमानों की मौजूदगी में एक समारोह में शादी कर ली। फीमेलफर्स्ट

एमी एडम्स ने डेरेन...- India TV Hindi
एमी एडम्स ने डेरेन लीगैलो से शादी की

लॉस एंजेलिस: हॉलीवुड अभिनेत्री एमी एडम्स अभिनेता डेरेन लीगैलो के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंध गई हैं। दोनों ने बहुत ही कम मेहमानों की मौजूदगी में एक समारोह में शादी कर ली। फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके की रपट के मुताबिक दोनों ने शनिवार को कैलिफोर्निया में शादी की।

एक सूत्र ने कहा, "एमी और डेरेन की हमेशा से ही शादी करने की योजना थी, लेकिन उनका करियर अद्भुत रहा है। उनके लिए समय निकालना काफी कठिन था। लेकिन उन्होंने अपने परिवार के लिए काम से समय निकाल ही लिया और अंतत: शादी भी कर ली।"

ज्ञात रहे कि एमी और डेरेन पिछले 14 साल से साथ हैं और दोनों ने 2008 में सगाई की थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन