1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. OMG! बॅैड पिट से हर संबंध तोड़ने के लिए एंजेलिना ने किया ये काम

OMG! बॅैड पिट से हर संबंध तोड़ने के लिए एंजेलिना ने किया ये काम

 Published : Sep 26, 2016 05:38 pm IST,  Updated : Sep 26, 2016 05:38 pm IST

एंजेलिना जोली और अभिनेता ब्रैड पिट के तलाक की खबरें पिछले काफी वक्त से सुर्खियों में छाई हुई है। इनके अलग होने के पीछे कई वजहें सामने आई हैं। अब खबर है कि एंजेलिना ने ब्रैड से तलाक का केस फाइल करने के बाद

Angelina- India TV Hindi
Angelina

लॉस एंजेलिस: हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलिना जोली और अभिनेता ब्रैड पिट के तलाक  की खबरें पिछले काफी वक्त से सुर्खियों में छाई हुई है। इनके अलग होने के पीछे कई वजहें सामने आई हैं। अब खबर है कि एंजेलिना ने ब्रैड से तलाक का केस फाइल करने के बाद उनसे हर प्रकार से संबंध तोड़ने का फैसला कर लिया है। एक सूत्र ने पत्रिका 'यूएसमैगजीन डॉट कॉम' को बताया, "एंजेलिना ने ब्रैड पिट के सभी टेक्स्ट मैसेजिज और नम्बर ब्लॉक कर दिए हैं।"

इसे भी पढ़े:-

पहले खबरें आई थी कि पिट अपने तलाक के मामले को लेकर पूरी तरह टूट चुके हैं। एक सूत्र ने कहा था, "वह अकेले हैं और रो रहे हैं। उन्हें यह उम्मीद नहीं थी कि वह ऐसा करेंगी। एंजेलिना ने सोमवार रात अदालत बंद होने से चंद मिनट पहले तलाक के कागज दाखिल किए थे। उनके पास कोई वकील या कुछ नहीं है।"

जोली ने 19 सितंबर को पिट से तलाक का मामला दाखिल किया था। एंजेलिना और ब्रैड पिछले 10 साल से एक दूसरे के साथ रह रहे थे। इसके बाद इन दोनों ने 2014 में शादी के बंधन में बंधने का फैसला कर लिया। लेकिन शादी के केवल 2 साल के बाद ही एंजेलिना ने परस्पर विरोधी मतभेदों का हवाला देते हुए सोमवार को तलाक की अर्जी दी।

पिछले दिनों एक सूत्र ने कहा था कि, पिट और जोली दोनों अपने बच्चों का बहुत ख्याल रखते हैं तथा दोनों ओर बेहद उदासी छाई है। एक अन्य करीबी ने कहा, “यह तलाक पूरी तरह से चौंकाने वाला कदम है। निश्चित रूप से इस साल उन्होंने अधिक समय अलग रहकर बिताया है लेकिन फिर भी यह एक चौंकाने वाला कदम है। उन्होंने केवल अपनी शादी की सालगिरह साथ मनाई थी।“

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन