1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. तलाक के बाद फिर एक दूसरे को डेट कर रहे हैं एंजेलीना जोली और ब्रैड पिट!

तलाक के बाद फिर एक दूसरे को डेट कर रहे हैं एंजेलीना जोली और ब्रैड पिट!

 Published : May 11, 2017 06:59 pm IST,  Updated : May 11, 2017 06:59 pm IST

एंजेलीना जोली और ब्रैड पिट अब एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई है। पिछले दिनों एक दूसरे से तलाक लेने के बाद अपनी राहें अलग कर चुके हैं। लेकिन हाल ही में खबर आई है कि ये दोनों अब के बार फिर एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

jolie- India TV Hindi
jolie

लॉस एंजेलिस: हॉलीवुड की खूबसूरत जोड़ी एंजेलीना जोली और ब्रैड पिट अब एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई है। पिछले दिनों एक दूसरे से तलाक लेने के बाद अपनी राहें अलग कर चुके हैं। लेकिन हाल ही में खबर आई है कि ये दोनों अब के बार फिर एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले साल अपने अलगाव की घोषणा करने वाली जोड़ी अब भी एक-दूसरे बेहद करीब है।

एक अंग्रेजी वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, एक सूत्र से यह जानकारी मिली है कि जोली और पिट कई माह तक अलग रहने के बाद ये दोनों फिर एक-दूसरे के करीब आ रहे हैं। सूत्र ने 'लाइफ एंड स्टाइल' पत्रिका को दी जानकारी में कहा कि दोनों को कई बार एक-दूसरे के साथ देखा गया है। भारत में अपने पहले कॉन्सर्ट को लेकर बोले जस्टिन बीबर

सूत्र ने कहा, "ये दोनों इस बार इस प्रकार एक-दूसरे के साथ हैं, जैसे पहले कभी नहीं थे और अब वह फिर एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को हर दिन फोन पर बात करते देखा गया है।" पिछले साल सितम्बर में जोली और पिट ने अपनी शादी को खत्म करने का फैसला लिया था और इसके बाद से ही दोनों अपने छह बच्चों की कस्टडी के लिए लड़ रहे थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन