1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. अर्नाल्ड श्वार्जनेगर की 'मैगी' 29 मई को रिलीज

अर्नाल्ड श्वार्जनेगर की 'मैगी' 29 मई को रिलीज

 Written By: IANS
 Published : May 13, 2015 02:47 pm IST,  Updated : May 13, 2015 02:47 pm IST

मुंबई: मशहूर हॉलीवुड अभिनेता अर्नाल्ड श्वार्जनेगर की नवीनतम फिल्म 'मैगी' भारत में 29 मई को रिलीज होगी। 'मैगी' वेड वोगेल (श्वार्जनेगर) की कहानी है, जिसकी बेटी मैगी (अबीगेल ब्रेस्लिन) एक ऐसे खतरनाक संक्रमण से ग्रसित

अर्नाल्ड श्वार्जनेगर...- India TV Hindi
अर्नाल्ड श्वार्जनेगर की 'मैगी' 29 मई को रिलीज

मुंबई: मशहूर हॉलीवुड अभिनेता अर्नाल्ड श्वार्जनेगर की नवीनतम फिल्म 'मैगी' भारत में 29 मई को रिलीज होगी। 'मैगी' वेड वोगेल (श्वार्जनेगर) की कहानी है, जिसकी बेटी मैगी (अबीगेल ब्रेस्लिन) एक ऐसे खतरनाक संक्रमण से ग्रसित है, जो उसे जॉम्बी बना देगा। फिल्म में जॉयली रिचर्डसन भी हैं।

फिल्म की कहानी इस बारे में है कि श्वार्जनेगर कैसे चाहते हैं कि उनकी बेटी अपने अंतिम दिन उनके और उनकी पत्नी के साथ बिताए। वह फिल्म में एक भावुक किरदार में नजर आएंगे।

हेनरी हॉबसन निर्देशित 'मैगी' का ट्रिबेका फिल्म उत्सव, 2015 में प्रीमियर हुआ था। भारत में यह पीवीआर पिक्चर्स द्वारा रिलीज की जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन