1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. केविन पर मीटू का आरोप लगाने वाले बेह्न ने दी जान

केविन पर मीटू का आरोप लगाने वाले बेह्न ने दी जान

 Written By: IANS
 Published : Dec 27, 2019 08:16 pm IST,  Updated : Dec 27, 2019 08:16 pm IST

नॉर्वेजियन लेखक और राजकुमारी मार्था लुइस के पूर्व पति अरि बेह्न ने 25 दिसंबर को आत्महत्या कर ली। 

केविन पर मीटू का आरोप...- India TV Hindi
केविन पर मीटू का आरोप लगाने वाले बेह्न ने दी जान

लॉस एंजेलिस: नॉर्वेजियन लेखक और राजकुमारी मार्था लुइस के पूर्व पति अरि बेह्न ने 25 दिसंबर को आत्महत्या कर ली। अरि ने हॉलीवुड अभिनेता केविन स्पेसी पर यौन उत्पीड़न का आरोप भी लगाया था। 47 वर्षीय बेह्न सुखिर्यो में तब आए थे, जब दिसबंर 2017 में एक साक्षात्कार के दौरान उन्होंने केविन स्पेसी के साथ एक घटना का जिक्र किया था।

वेरायटी डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, बेह्न ने कहा था, "मेरे पास भी केविन स्पेसी को लेकर हैशटैगमीटू कहानी है।"

हालांकि स्पेसी पर कई आदमियों ने उत्पीड़न का आरोप लगाया था और अभिनेता ने बेह्न द्वारा आरोप लगाए जाने के दौरान कुछ नहीं कहा था।

बेह्न की आत्महत्या के बाद उनके पारिवारिक प्रवक्ता गेइक हाकोनसुंड ने अपने बयान में कहा, "हमें यह भारी दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि अरि बेह्न ने आज अपनी जान दे दी। हम आपसे हमारी निजता को बनाए रखने की गुजारिश करते हैं।"

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन