1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. बेन एफ्लेक ने बैटमैन छोड़ने का कारण बताया

बेन एफ्लेक ने बैटमैन छोड़ने का कारण बताया

 Published : Feb 16, 2019 12:35 pm IST,  Updated : Feb 16, 2019 12:35 pm IST

बेन एफ्लेक ने बैटमैन छोड़ने का कारण बता दिया है। एक और चुनौतीपूर्ण फिल्म का विचार नहीं पाने के कारण उन्होंने बैटमैन नहीं करने का फैसला किया।

Ben Affleck- India TV Hindi
Ben Affleck

अभिनेता बेन एफ्लेक का कहना है कि एक और चुनौतीपूर्ण फिल्म का विचार नहीं पाने के कारण उन्होंने बैटमैन नहीं करने का फैसला किया। जनवरी में घोषणा हुई थी कि वे मैट रीव्स के निदेशन वाली फिल्म 'द बैटमैन' में नहीं होंगे। यह फिल्म 25 जून 2021 को रिलीज होने वाली है। एफ्लेक ने इससे पहले इस फिल्म का निर्देशन करने से भी इनकार कर दिया था। 

ईटीऑनलाइन डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक 'जिम्मी किम्मेल लाइव!' में 46 वर्षीय अभिनेता ने अपने फैसले को लेकर जानकारी दी। 

एफ्लेक ने कहा, "मैंने इसके एक संस्करण का निर्देशन करने की कोशिश की थी और एक अच्छे पटकथा लेखक के साथ मिलकर काम किया लेकिन मैं नए संस्करण के साथ नहीं आ पाया।"

उन्होंने आगे कहा, "इसलिए मैंने सोचा कि अब वक्त आ गया है कि कोई और इस पर काम करें। वास्तव में बहुत ही अच्छे लोग इस पर काम कर रहे हैं तो मैं बहुत ही उत्साहित हूं।"

Also Read:

क्या आपको पता है माइकल जैक्सन ने 9/11 हमले में मौत को दी थी मात?

'गेम ऑफ थ्रोन्स' के अंत के बारे में बोली सीरियल की एक्ट्रेस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन