1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. सिंगर बेयॉन्से पर वेडिंग प्लानर ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप

सिंगर बेयॉन्से पर वेडिंग प्लानर ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप

 Published : Sep 02, 2019 04:36 pm IST,  Updated : Sep 02, 2019 04:36 pm IST

 ग्रैमी पुरस्कार विजेता गायिका बेयॉन्से नोल्स पर एक वेडिंग प्लानर ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया है, जिनके साथ ब्लू आइवी ट्रेडमार्क के लिए उनकी सालों से कानूनी लड़ाई चल रही है। 

beyonce- India TV Hindi
beyonce

नई दिल्ली: ग्रैमी पुरस्कार विजेता गायिका बेयॉन्से नोल्स पर एक वेडिंग प्लानर ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया है, जिनके साथ ब्लू आइवी ट्रेडमार्क के लिए उनकी सालों से कानूनी लड़ाई चल रही है। बेयॉन्से ने अपने पहले बच्चे का नाम ब्लू आइवी रखा है। वह 2017 से अपनी कंपनी के नाम को लेकर वेडिंग प्लानर वेरोनिका मोरालेस के साथ कानूनी लड़ाई में फंस गई है - जिस साल बेयॉन्से ने अपनी कंपनी के इस नाम का ट्रेडमार्क करने का फैसला किया। मोरालेस का दावा है कि इस नाम का इस्तेमाल वह सालों से कर रही है।

सेलेब्रिटीइंसाइडर डॉट ऑर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक मोरालेस ने दावा किया है कि बेयॉन्से ने यूनाइटेड स्टेट्स पेटेंट एंड ट्रेडमार्क ऑफिस को घोषणापत्र प्रस्तुत करके धोखाधड़ी की है और ब्लू आइवी कार्टर ट्रेडमार्क का उपयोग करने का उनका 'एक शत्रुतापूर्ण इरादा' था।

मोरालेस ने बेयॉन्से पर यह आरोप भी लगाया है कि वह अपने दावे के समर्थन में महत्वपूर्ण दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा पा रही है कि उन्होंने पहली बार में ट्रेडमार्क का उपयोग कैसे किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन