1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. जब छींकने की वजह से बिली क्रिस्टल को लग गई थी गंभीर चोट

जब छींकने की वजह से बिली क्रिस्टल को लग गई थी गंभीर चोट

 Published : Jul 20, 2017 02:53 pm IST,  Updated : Jul 20, 2017 02:53 pm IST

बिली क्रिस्टल ने हाल ही में अपनी एक अजीब ढंग से लगी चोट के बारे में खुलासा किया है। इसके बारे में जानने के बाद उनके फैंस को थोड़ी हैरानी तो जरूर होगी। दरअसल हाल ही में बिली क्रिस्टल ने बताया है कि एक बार छींकने की वजह से...

billy- India TV Hindi
billy

लॉस एंजेलिस: हॉलीवुड अभिनेता बिली क्रिस्टल ने हाल ही में अपनी एक अजीब ढंग से लगी चोट के बारे में खुलासा किया है। इसके बारे में जानने के बाद उनके फैंस को थोड़ी हैरानी तो जरूर होगी। दरअसल हाल ही में बिली क्रिस्टल ने बताया है कि एक बार छींकने की वजह से उनकी एक पसली की मांसपेशी फट गई थी। एक अंग्रेजी की रिपोर्ट के मुताबिक, क्रिस्टल ने सोमवार रात को टीवी शो 'जिमी किमेल लाइव' पर बताया कि उन्हें अपने एक इंडरव्यू के तय कार्यक्रम में बदलाव क्यों करना पड़ा। वह शो के लिए पिछले महीने साक्षात्कार देने वाले थे।

बिल ने कहा, "छींकने की वजह से मेरी एक पसली की मांसपेशी फट गई थी और मैं सांस भी नहीं ले पा रहा था।" बिल ने इसे 'सबसे अजीब चोट' बताते हुए कहा कि वह टेलीविजन के सामने ऊंघ रहे थे, तभी एक जोरदार छींक से वह जाग गए।

उन्होंने कहा, "यह ऐसी चोट नहीं थी, जिसके बारे में मैं शेखी बघार सकूं। मुझे यह चोट किसी जलती कार से किसी महिला को नहीं बचाने में नहीं लगी। न ही मैने किसी आग की लपटों में झुलस रहे अनाथालय से किसी अनाथ को बचाया। मुझे यह चोट केवल छींकने से लगी थी।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन