1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. तो इसलिए खुद को खुशकिस्मत मानते हैं केसी एफ्लेक

तो इसलिए खुद को खुशकिस्मत मानते हैं केसी एफ्लेक

 Published : Feb 28, 2017 03:52 pm IST,  Updated : Feb 28, 2017 03:52 pm IST

केसी एफ्लेक को सोमवार को आयोजित किए गए 89वें अकादमी अवार्ड में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए ऑस्कर से नवाजा गया हैं। उन्हें यह पुरस्कार उनकी फिल्म 'मैनचेस्टर बाय द सी' में शानदार भूमिका अदा करने के लिए दिया गया है। केसी ऑस्कर मिलने के बाद...

casey affleck- India TV Hindi
casey affleck

लॉस एंजेलिस: हॉलीवुड अभिनेता केसी एफ्लेक को सोमवार को आयोजित किए गए 89वें अकादमी अवार्ड में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए ऑस्कर से नवाजा गया हैं। उन्हें यह पुरस्कार उनकी फिल्म 'मैनचेस्टर बाय द सी' में शानदार भूमिका अदा करने के लिए दिया गया है। केसी ऑस्कर मिलने के बाद अपने करियर के मामले में खुद को 'खुशकिस्मत' महसूस कर रहे हैं। एक वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, केसी ने कहा कि उनका करियर बिल्कुल वैसा है, जैसा वह चाहते थे।

इसे भी पढ़ें:-

अपने भाई बेन एफ्लेक के बारे में केसी ने कहा, "उनका समय काफी अच्छा रहा था, लेकिन मेरी जिंदगी थोड़ी अजीब रही। मैं 17 साल की उम्र से यहां हूं और मैं ऐसे बहुत से कलाकारों को जानता हूं, जिन्हें काफी सफलता मिली और फिर कुछ मौकों पर असफलता और मुश्किलें झेलनी पड़ी और उसके बाद उन्हें फिर सफलता मिली।"

केसी ने कहा, "मैंने अन्य लोगों के करियर को देखा है और उससे सीखा है। इसलिए मैने अपने करियर का भरपूर मजा उठाया है। यह बिल्कुल ऐसा ही रहा, जैसा मैं चाहता था। मैं करियर के मामले में खुद को बेहद खुशकिस्मत समझता हूं और अपने करियर से बेहद संतुष्ट हूं।"

इस अवार्ड समारोह में केसी के साथ अभिनेत्री एमा स्टोन को सर्वेश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए ऑस्कर से सम्मानित किया गया। उन्हें उनकी फिल्म ‘ला ला लैंड’ के लिए यह अवार्ड दिया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन