1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. सर्जरी के 2 महीने बाद ही एक बार फिर मंच पर लौंटी सेलिना डियोन

सर्जरी के 2 महीने बाद ही एक बार फिर मंच पर लौंटी सेलिना डियोन

 Published : May 24, 2018 07:10 am IST,  Updated : May 24, 2018 07:10 am IST

हॉलीवुड की सुपरस्टार सेलिना डियोन अपनी सर्जरी की वजह से 2 महीने तक लाइमलाइट से दूर रहीं। 'न्यूनतम चीर-फाड़ वाली शल्य चिकित्सा प्रक्रिया' के कारण सेलिना अब 2 महीने के अवकाश बाद मंगलवार रात कैसर पैलेस के कोलोसियम में मंच पर जलवे बिखेरने लौट आईं।

Celine Dion- India TV Hindi
Celine Dion

लॉस वेगास: फिल्मी सितारों के लिए उनके काम और फैंस से लंबे वक्त तक दूर रहना थोड़ा मुश्किल होत है। वहीं हॉलीवुड की सुपरस्टार सेलिना डियोन अपनी सर्जरी की वजह से 2 महीने तक लाइमलाइट से दूर रहीं। 'न्यूनतम चीर-फाड़ वाली शल्य चिकित्सा प्रक्रिया' के कारण सेलिना अब 2 महीने के अवकाश बाद मंगलवार रात कैसर पैलेस के कोलोसियम में मंच पर जलवे बिखेरने लौट आईं। उन्होंने इलाज के चलते शो की कई श्रृंखलाएं रद्द कर दी थीं। एक अंग्रेजी वेबसाइट 'पीपल डॉट कॉम' के मुताबिक, ग्रैमी पुरस्कार विजेता सेलिना ने दर्शकों से भरे हॉल को संबोधित किया।

वहीं दूसरी ओर दर्शकों ने भी खड़े होकर उनका स्वागत किया। डियोन ने कहा, "आप जानते हैं थोड़ी स्वास्थ्य समस्या के कारण मैं कुछ समय से शो से दूर हो गई थी। लेकिन मुझे आपको बताना है, मैं वापस आने के लिए बहुत उत्साहित हूं।“

उन्होंने आगे कहा, “मंच मेरे घर से दूर घर के समान है और मैं मानती हूं कि आज रात अपने पैरों पर मुश्किल से खड़ी हो सकी, क्योंकि मैं थोड़ी परेशान हूं। फर्क नहीं पड़ता कि आपने कितने शो किए हैं।" सेलिना ने कहा, "हर बार जब आप कोई शो करते हैं तो आप परेशान हो जाते हैं और मेरे पास आज बटरफ्लाई नाइट है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन