1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. अपनी नई फिल्म में एक खास किरदार में दिखेंगी शार्लीज थेरॉन

अपनी नई फिल्म में एक खास किरदार में दिखेंगी शार्लीज थेरॉन

 Published : May 23, 2018 09:16 am IST,  Updated : May 23, 2018 09:16 am IST

शार्लीज थेरॉन इन दिनों अपनी एक नई फिल्म को लेकर चर्चा में गई हैं। इसके साथ ही हाल ही में खबरों के मुताबिक कहा जा रहा है कि वह अपनी इस फिल्म में कथित तौर पर मेगन कैली की भूमिका निभाते हुए नजर आने वाली हैं।

charlize- India TV Hindi
charlize

लॉस एंजेलिस: हॉलीवुड अदाकारा शार्लीज थेरॉन इन दिनों अपनी एक नई फिल्म को लेकर चर्चा में गई हैं। इसके साथ ही हाल ही में खबरों के मुताबिक कहा जा रहा है कि वह अपनी इस फिल्म में कथित तौर पर मेगन कैली की भूमिका निभाते हुए नजर आने वाली हैं। यह फिल्म उन महिलाओं पर आधारित है, जिन्होंने फॉक्स न्यूज में इसके पूर्व अध्यक्ष रोजर एइल्स के तहत काम किया था। अंग्रेजी वेबसाइट 'दहॉलीवुडरिपोर्टर डॉट कॉम' के मुताबिक, फिल्म का नाम अभी तय नहीं है। यह बिग शॉर्ट स्क्रीनराइटर चार्ल्स रुडॉल्फ द्वारा लिखित है।

इसका निर्माण प्रोडक्शन कंपनी अन्नपूर्णा द्वारा किया जा रहा है जो वर्तमान में क्रिश्चियन बेल अभिनीत डिक चेनी की बायोपिक पर काम कर रही है। शार्लीज थेरॉन कथित रूप से कैली की भूमिका निभाएंगी, जिन्होंने फॉक्स न्यूज के साथ काम किया और हिट श्रृंखला 'द कैली फाइल्स' की मेजबानी करके लोकप्रियता हासिल की।

अपने संस्मरण सेटल फॉर मोर में कैली ने एइल्स के साथ काम करने के दौरान यौन शोषण किए जाने की बात की है। एइल्स पर फॉक्स न्यूज की कई अन्य महिलाओं ने भी ऐसे ही आरोप लगाए थे, हालांकि मई 2017 में अपनी मौत होने तक वे इन आरोपों को खारिज करते रहे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन