लॉस एंजेलिस: अपनी आगामी फिल्म 'प्लेइंग इट कूल' में नीरस पटकथा लेखक की भूमिका निभा रहे अभिनेता क्रिस इवांस कहते हैं कि वह असल जिंदगी में एक 'भावुक' जीवनसाथी चाहते हैं। क्रिस ने एक बयान में कहा, "मेरी सपनों की रानी वह है, जो बच्चों और पिल्लों को लेकर भावुक हो जाती है। मैं कई प्यारी-प्यारी महिलाओं से मिला हूं, जो कड़क स्वभाव की हैं, लेकिन जिस महिला से आप शादी करें, वह नरम दिल व भावुक होनी चाहिए।"
उन्होंने कहा, "दूसरी ओर मुझे विनम्रता एवं शराफत आकर्षक करती है।"
'प्लेइंग इट कूल' की कहानी क्रिस के पटकथा लेखक किरदार के इर्दगिर्द घूमती है। यह पटकथा लेखक एक रोमांटिक पटकथा लिखने के लिए मजबूर है, जो उसके लिए बेहद कठिन काम है क्योंकि वह प्यार में यकीन नहीं रखता। बाद में उसकी मुलाकात एक युवती (मिशेल मोनाघन) से होती है, जो उसके जीवन में प्यार की बारिश कर देती है और तमाम मतभेदों के बावजूद वह उसके साथ शादी कर लेता है।
फिल्म आठ मई को रिलीज हो रही है।