1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. मुझपर नहीं है मंगेतर के लिए युवा दिखने का दबाव: कोर्टनी कॉक्स

मुझपर नहीं है मंगेतर के लिए युवा दिखने का दबाव: कोर्टनी कॉक्स

 Written By: PTI
 Published : Aug 24, 2015 04:38 pm IST,  Updated : Aug 24, 2015 04:47 pm IST

लंदन: फ्रेंड्स स्टार कोर्टनी कॉक्स का कहना है कि उन्हें ऐसी कोई जरूरत महसूस नहीं होती कि उन्हें खुद से 12 साल छोटे मंगेेतर जॉनी मैकडेड के लिए युवा दिखना है। फीमेल फस्र्ट की खबर

मुझपर नहीं है मंगेतर...- India TV Hindi
मुझपर नहीं है मंगेतर के लिए युवा दिखने का दबाव: कोर्टनी कॉक्स

लंदन: फ्रेंड्स स्टार कोर्टनी कॉक्स का कहना है कि उन्हें ऐसी कोई जरूरत महसूस नहीं होती कि उन्हें खुद से 12 साल छोटे मंगेेतर जॉनी मैकडेड के लिए युवा दिखना है।

फीमेल फस्र्ट की खबर के अनुसार, इस मशहूर प्रोग्राम में मोनिका गेलर के किरदार के लिए खास पहचान रखने वाली 51 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा कि उन पर स्नो पैट्रोल के 39 वर्षीय गिटार वादक मैकडेड की ओर से कोई दबाव नहीं है क्योंकि वह हॉलीवुड लुक के प्रशंसक नहीं हैं।

उन्होंने कहा यह कोई राज नहीं है...मैंने बीते समय में कुछ बोटोक्स करवाया है लेकिन मैं सर्जरी नहीं करवाउंगी। जॉनी हॉलीवुड की उस विशेष छवि के कायल नहीं हैं, इसलिए मुझपर उनके लिए 20 साल की लड़की जैसा दिखने का कोई दबाव नहीं है।

कॉक्स ने कहा कि वह अपने लुक्स का ध्यान खानपान और अभ्यास के जरिए रखती हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन