1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. ड्रमर बॉब बर्न्‍स का कार हादसे में निधन

ड्रमर बॉब बर्न्‍स का कार हादसे में निधन

 Written By: IANS
 Published : Apr 06, 2015 06:04 pm IST,  Updated : Apr 06, 2015 06:07 pm IST

लॉस एंजेलिस: रॉक बैंड 'लिंयर्ड स्कैंयर्ड' के संस्थापक सदस्य और पूर्व ड्रमर बॉब बर्न्‍स का जॉर्जिया में एक कार हादसे में निधन हो गया। यह जानकारी उनके पिता व पुलिस ने दी। वह 64 साल

- India TV Hindi

लॉस एंजेलिस: रॉक बैंड 'लिंयर्ड स्कैंयर्ड' के संस्थापक सदस्य और पूर्व ड्रमर बॉब बर्न्‍स का जॉर्जिया में एक कार हादसे में निधन हो गया। यह जानकारी उनके पिता व पुलिस ने दी। वह 64 साल के थे।

जॉर्जिया स्टेट पैट्रोल ऑफिस की प्रवक्ता ट्रेसी वाटसन ने कहा, "शुक्रवार रात बॉब की कार एक खतरनाक मोड़ पर अचानक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। उन्होंने उस वक्त सीट बेल्ट नहीं लगा रखी थी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।"

लिंयर्ड स्कैंयर्ड के सदस्य गैरी रोसिंग्टन ने बैंड के फेसबुक पेज पर एक बयान में बॉब के निधन की पुष्टि की।

उन्होंने लिखा, "आज मेरे पास शब्द नहीं हैं, लेकिन मैं बॉब को एक हंसमुख इंसान के रूप में याद करता हूं।"

रोसिंग्टन ने लिखा, "मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। इस दुख की घड़ी में ईश्वर बॉब और उनके परिवार पर दयादृष्टि रखे। वह एक महान ड्रमर थे।"

बॉब ने 1964 में चार अन्य सदस्यों के साथ मिलकर यह बैंड बनाया। बैंड ने 'स्वीट होम अल्बामा', 'गिममी थ्री स्टैप्स' और 'फ्री बर्ड' जैसे गाने गाए। बॉब 1974 में बैंड से अलग हो गए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन