1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. एमिली ब्लंट नजर आ सकती हैं 'कैप्टन मार्वेल' में

एमिली ब्लंट नजर आ सकती हैं 'कैप्टन मार्वेल' में

 Written By: IANS
 Published : Aug 03, 2015 06:37 pm IST,  Updated : Aug 03, 2015 06:39 pm IST

लॉस एंजेलिस: हॉलीवुड अभिनेत्री एमिली ब्लंट आने वाली फिल्म 'कैप्टन मार्वेल' में कैरोल डैनवर्स की भूमिका करने वाली है। यह फिल्म महिला सुपरहीरो के बारे में होगी और एमिली इसमें सुपरहीरो की भूमिका में दिखाई

एमिली ब्लंट नजर आ सकती...- India TV Hindi
एमिली ब्लंट नजर आ सकती हैं 'कैप्टन मार्वेल' में

लॉस एंजेलिस: हॉलीवुड अभिनेत्री एमिली ब्लंट आने वाली फिल्म 'कैप्टन मार्वेल' में कैरोल डैनवर्स की भूमिका करने वाली है। यह फिल्म महिला सुपरहीरो के बारे में होगी और एमिली इसमें सुपरहीरो की भूमिका में दिखाई देंगी। वेबसाइट 'एसशोबिज डॉट कॉम' के अनुसार, फिल्म 'कैप्टन मार्वेल' के बारे में चर्चा हो रही है कि अभिनेत्री एमिली ब्लंट फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाली हैं।

टेलीविजन शो 'मीट द मूवी प्रेस' के ताजा एपीसोड में प्रस्तोता अल मेयिम्बे ने खुलासा किया कि 32 वर्षीय एमिली कैरोल डैनवर्स उर्फ कैप्टन मार्वेल की भूमिका के लिए संभावित उम्मीदवार हो सकती हैं।

अप्रैल महीने में फिल्म के बारे में चर्चा थी कि निर्माता अभिनेत्री चार्ली थेरॉन को मुख्य भूमिका में लेना चाहते हैं। हालांकि फिल्म के कलाकारों को लेकर अब तक किसी तरह की पुष्टि नहीं की गई है।

कैरोल डैनवर्स नाम का चरित्र सबसे पहले 1968 में आई फिल्म 'मार्वेल सुपर-हीरोज' में नजर आया था, जिसमें वह अमेरिकी वायु सेना की सुरक्षा प्रमुख थी और एक हादसे के बाद वह कैप्टन मार्वेल के रूप में उभरीं।

फिल्म 'कैप्टन मार्वेल' अमेरिका में दो नवंबर 2018 को रिलीज होगी।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन