1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. ब्रेकअप की खबरों के बीच ब्वॉयफ्रेंड को सरेआम किस करती नजर आईं हैरी पॉटर फेम एमा वॉटसन

ब्रेकअप की खबरों के बीच ब्वॉयफ्रेंड को सरेआम किस करती नजर आईं हैरी पॉटर फेम एमा वॉटसन

 Published : Jun 24, 2018 05:49 pm IST,  Updated : Jun 24, 2018 05:49 pm IST

फिल्म 'हैरी पॉटर' की अभिनेत्री और टीवी शो 'ग्ली' के अभिनेता के बीच रोमांस की खबरें सबसे पहले मार्च में उस समय आई थी, जब दोनों लॉस एंजेलिस में एक-दूसरे के हाथों में हाथ डाले घूमते नजर आए थे।

एमा वॉटसन- India TV Hindi
एमा वॉटसन

लॉस एंजेलिस: ब्रिटिश अभिनेत्री एमा वॉटसन और अमेरिकी अभिनेता कॉर्ड ओवरस्ट्रीट अलग होने के कुछ सप्ताह बाद ही एक-दूसरे को किस करते नजर आए हैं। दोनों मंगलवार को एक-दूसरे के प्यार में डूबे और किस करते दिखाई दिए। पीपुल डॉट कॉम ने इस बात की पुष्टि की थी कि कुछ महीने डेट करने के बाद मई में दोनों अलग हो गए थे।

एमा (28) जहां सफेद टी-शर्ट में नजर आईं, वहीं ओवरस्ट्रीट काले टैंक टॉप और काले रंग का सनग्लास पहने हुए नजर आए। दोनों के अलगाव के समय एक सूत्र ने कहा था कि इनका रिश्ता लंबे समय तक नहीं टिकने वाला था।

फिल्म 'हैरी पॉटर' की अभिनेत्री और टीवी शो 'ग्ली' के अभिनेता के बीच रोमांस की खबरें सबसे पहले मार्च में उस समय आई थी, जब दोनों लॉस एंजेलिस में एक-दूसरे के हाथों में हाथ डाले घूमते नजर आए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन