1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. ज्यान मलिक और गीगी हदीद बने माता-पिता, शेयर की बेटी की पहली तस्वीर

ज्यान मलिक और गीगी हदीद बने माता-पिता, शेयर की बेटी की पहली तस्वीर

 Published : Sep 24, 2020 11:24 am IST,  Updated : Sep 24, 2020 11:24 am IST

पॉप स्टार ज्यान मलिक और गीगी हदीद माता-पिता बन गए हैं। उन्होंने अपनी बेटी की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।

zayn malik and gigi hadid- India TV Hindi
ज्यान मलिक और गीगी हदीद Image Source : INSTAGRAM

पॉप स्टार ज्यान मलिक और सुपरमॉडल गीगी हदीद माता-पिता बन गए हैं। गीगी ने बेटी को जन्म दिया है। बेटी के जन्म की जानकारी खुद ज्यान ने सोशल मीडिया पर दी। ज्यान ने बेटी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- हमारी बच्ची यहाँ है, स्वस्थ और सुंदर शब्दों में कहने की कोशिश करना कि मैं अभी कैसे महसूस कर रहा हूँ कि यह एक असंभव काम होगा। इस छोटे से इंसान के लिए मुझे जो प्यार महसूस हो रहा है, वह मेरी समझ से परे है। उसे जानने के लिए उत्सुक, उसे अपना कहने पर गर्व है। , और हम एक साथ जीवन के लिए आभारी होंगे। तस्वीर में बेबी गर्ल ने अपने पिता की अंगुली पकड़ी हुई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक गिगी ने न्यूयॉर्क में बेटी को जन्म दिया है। दोनों डिलिवरी से पहले सुपरमॉडल के अपार्टमेंट में रह रहे थे। गिगी ने बीते सप्ताह बेबी बंप फ्लॉंट करते हुए तस्वीरें शेयर की थीं।

गिगी उन बेहतरीन सुपरमॉडल्स में से एक हैं जिन्हें फैन्स बहुत पसंद करते हैं। वहीं ज्यान मलिक सिंगिंग में खूब नाम कमा रहे हैं। बच्ची के जन्म के बाद से कई हॉलीवुड सेलेब्स उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन