1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. हॉलीवुड सिंगर रिहाना ने तैयार की टेंपरेरी टैटू की रेंज

हॉलीवुड सिंगर रिहाना ने तैयार की टेंपरेरी टैटू की रेंज

 Written By: Agency
 Published : Jun 20, 2015 06:59 am IST,  Updated : Jun 20, 2015 07:02 am IST

लॉस एंजेलिस: हॉलीवुड सिंगर रिहाना ने ज्‍वेलरी डिजाइनर जैकी एकी के साथ मिलकर लड़कियों के लिए टेंपरेरी टैटू की एक रेंज तैयार की है। इसे म्‍युजिक फेस्टिवल और बीच पर पहन कर  जा सकते है।

हॉलीवुड सिंगर रिहाना...- India TV Hindi
हॉलीवुड सिंगर रिहाना ने तैयार की टेंपरेरी टैटू की रेंज

लॉस एंजेलिस: हॉलीवुड सिंगर रिहाना ने ज्‍वेलरी डिजाइनर जैकी एकी के साथ मिलकर लड़कियों के लिए टेंपरेरी टैटू की एक रेंज तैयार की है। इसे म्‍युजिक फेस्टिवल और बीच पर पहन कर  जा सकते है।

ज्‍वेलरी डिजाइनर जैकी एकी ने कहा कि ज्‍वैलरी डिजाइनिंग प्रोसेस काफी कॉलेबोरेटिव रही। यह बात टैटू के डिजाइंस में साफ नजर आ रही है। रिहाना स्‍वयं भी बॉडी आर्ट की मिसाल के रूप में देखी जा सकती हैं। अपने हाथ पर उन्‍होंने हेना स्‍टाइल टैटू और सीने पर इज्पिटियन गॉडेस का टैटू बनवाया है। इसके साथ ही वह ऐकी के साथ सेवन-शीट टैटू बनवाने पर काम कर रही हैं। इनमें चैन सेट्स, नेपप्‍लेट्स, आर्म बैंड्स, चेन्‍स और गॉथिक अक्षर के टैटू शामिल हैं। जैकी एकी का नाम टैटू डिजाइनिंग दुनिया के बड़े बड़े नामों में शामिल किया जाता है।

ऐकी ने कहा कि रिहाना के साथ डिजाइनिंग करना इतना अच्‍छा अनुभव था कि हम इसे दुबारा करना चाहेंगे। हमें इन टैटू को डिजाइन करने में बहुत मजा आया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन