1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. मुझे मेकअप हमेशा से पसंद : सलमा हायेक

मुझे मेकअप हमेशा से पसंद : सलमा हायेक

 Written By: IANS
 Published : May 08, 2015 10:50 am IST,  Updated : May 08, 2015 10:52 am IST

 लंदन,  हॉलीवुड अभिनेत्री सलमा हायेक को हमेशा से मेकअप बहुत पसंद है। उनका कहना है कि उन्हें अपनी सौंदर्य प्रसाधन श्रृंखला शुरू करने की प्रेरणा मिली, क्योंकि वह बाजार में उपलब्ध अन्य उत्पादों से संतुष्ट

मुझे मेकअप हमेशा से...- India TV Hindi
मुझे मेकअप हमेशा से पसंद : सलमा हायेक

 लंदन,  हॉलीवुड अभिनेत्री सलमा हायेक को हमेशा से मेकअप बहुत पसंद है। उनका कहना है कि उन्हें अपनी सौंदर्य प्रसाधन श्रृंखला शुरू करने की प्रेरणा मिली, क्योंकि वह बाजार में उपलब्ध अन्य उत्पादों से संतुष्ट नहीं थीं। वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, सलमा ने बताया कि उन्हें बचपन से ही मेकअप करने और अलग-अलग लुक अख्तियार करने का शौक था। उनका मानना है कि अपने कलात्मक स्वभाव के कारण वह प्रतिभाशाली हैं।

उन्होंने कहा, "मुझे हमेशा से मेकअप करना पसंद था। मैं 14 साल की उम्र से मेकअप कर रही थी।"

उन्होंने बताया, "मैं पुराने दोस्तों और चचेरे भाई-बहनों का मेकअप किया करती थी। मुझे याद है कि वे विशेष अवसरों पर मेरे घर आते थे। मैं अपनी अभिनय की कक्षा में लड़कियों के मुख्य दृश्य से पहले उनका मेकअप किया करती थी।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन