1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. इस बीमारी से जूझ रहे हैं जेम्स फ्रैंको

इस बीमारी से जूझ रहे हैं जेम्स फ्रैंको

 Published : Oct 13, 2017 03:21 pm IST,  Updated : Oct 13, 2017 03:21 pm IST

जेम्स फ्रैंको ने हाल ही में अपनी एक गंभीर बीमारी के बारे में खुलासा किया है। उनका कहना है कि वह 'मिडलाइफ क्राइसिस' से गुजर रहे हैं। बता दें कि अधेड़ उम्र में महसूस होने वाले भावनात्मक तनाव और निराशा का दौर होता है।

james- India TV Hindi
james

लॉस एंजेलिस: हॉलीवुड अभिनेता जेम्स फ्रैंको ने हाल ही में अपनी एक गंभीर बीमारी के बारे में खुलासा किया है। उनका कहना है कि वह 'मिडलाइफ क्राइसिस' से गुजर रहे हैं। बता दें कि अधेड़ उम्र में महसूस होने वाले भावनात्मक तनाव और निराशा का दौर होता है। इस दौरान वह अपने जीवन की प्राथमिकताओं पर विचार कर रहे हैं। एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक, फ्रैंको अगले साल अप्रैल में 40 वर्ष के हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि वह पिछले 12 महीनों से अपने जीवन की प्राथमिकताओं पर पुनर्विचार कर रहे हैं।

फ्रेंको ने कहा, "मुझे लगता है कि यह मिड लाइफ क्राइसिस का दौर है। मेरे जीवन में पिछले एक साल से ठहराव सा आ गया है।" उन्होंने कहा, "यह अपनी प्राथमिकताओं पर पुनर्विचार करने और अपने जीवन का अर्थ समझने से संबंधित है। मैं ऐसे व्यक्ति के रूप में पहचाना जाता हूं, जिसने बहुत कुछ किया है।"

फ्रैंको ने कहा कि वह इस बात पर ज्यादा ध्यान देना चाहते हैं कि उन्हें अपना समय कैसे बिताना चाहिए। उन्होंने कहा, "मैं कई तरह के दौर से गुजरा हूं, जिनसे लोग मिडलाइफ क्राइसिस के दौरान गुजरते हैं। इसलिए मेरे लिए जरूरी था कि मैं इस पर विचार करूं कि मैं अपना समय कैसे व्यतीत करना चाहता हूं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन