1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. ये अभिनेत्री है दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला

ये अभिनेत्री है दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला

 Published : Apr 22, 2016 06:33 pm IST,  Updated : Apr 22, 2016 06:33 pm IST

जेनिफर एनिस्टन को हाल ही में दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला बताया गया है। उन्हें पीपुल पत्रिका ने 2016 के लिए दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला का करार दिया है।

jennifer- India TV Hindi
jennifer

लॉस एंजिलिस: हॉलीवुड की शानदार अदाकारा जेनिफर एनिस्टन को हाल ही में दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला बताया गया है। उन्हें पीपुल पत्रिका ने 2016 के लिए दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला का करार दिया है। फ्रेंड्स टीवी सीरिज की पूर्व स्टार ने इस हफ्ते के पीपुल की कवर स्टोरी में कहा, मुझे इस बात से बहुत हैरानी हुई है। उन्होंने कहा, “यह मेरे लिए बहुत उत्साहजनक, किशोरावस्था जैसा पल था।“

इसे भी पढ़े:- जेनिफर एनिस्टन ने गोद नहीं ली बेटी

47 साल की इस अभिनेत्री ने कहा कि, उन्हें खुद के स्वस्थ और मजबूत होने को लेकर सबसे अच्छा महसूस होता है। अभिनेत्री ने कहा, अपनी उम्र के 20-30 साल के दौर में आप बहुत चीजों पर ध्यान ना दें तब भी चलता है। लेकिन अब हमें अपने शरीर को लेकर काफी सजग रहना पड़ता है।

जेनिफर एनिस्टन को पहली बार पहले दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला का औधा नहीं मिला है इससे पहले वह 2004 में पीपुल द्वारा सबसे खूबसूरत महिला चुनी जा चुकी हैं। पिछले साल पत्रिका ने हॉलीवुड अभिनेत्री सैंड्रा बुलॉक को दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला का करार दिया था।

पीपुल मैगजीन हर वर्ष एक फिमेल और मेल सितारे को बेस्ट लुक के ताज से नवाजता है और इस बार यह खिताब जेनिफर एनिस्टन को दिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन