1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. अब इस डार्क कॉमेडी फिल्म में नजर आएंगे जॉनी डेप

अब इस डार्क कॉमेडी फिल्म में नजर आएंगे जॉनी डेप

 Published : May 16, 2017 12:59 pm IST,  Updated : May 16, 2017 12:59 pm IST

जॉनी डेप इन दिनों एक बार फिर अपनी आगामी फिल्म को लेकर चर्चा में आ गए हैं। डेप ने अपने शानदार अभिनय से दुनियाभर में अपनी खास पहचान बनाई है। अब वह जल्द ही...

johnny depp- India TV Hindi
johnny depp

लॉस एंजेलिस: हॉलीवुड के जाने माने अभिनेता जॉनी डेप इन दिनों एक बार फिर अपनी आगामी फिल्म को लेकर चर्चा में आ गए हैं। डेप ने अपने शानदार अभिनय से दुनियाभर में अपनी खास पहचान बनाई है। अब वह जल्द ही 'किंग ऑफ द जंगल' में नजर आएंगे। ग्लेन फिकारा और जॉन रेक्यूआ के निर्देशन में बनी यह फिल्म डॉर्क कॉमेडी है। एक अंग्रेजी वेबासइट की रिपोर्ट के अनुसार, इस खबर की पुष्टि 14 मई को की गई है। यह फिल्म प्रौद्योगिकी व्यवसायी जॉन मैकेफी पर वायर्ड मैग्जीन में प्रकाशित एक स्टोरी पर आधारित है।

'किंग ऑफ द जंगल' को 'कोंडे नास्ट इंटरटेनमेंट', 'जेफटिग फिल्मस, 'मैडरिवर पिक्चर्स' और 'एपिक इंटरटेनमेंट' द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। यह जोशुआ डेविस द्वारा वायर्ड मैग्जीन में लिखे गए एक लेख 'जॉन मैकेफीज लास्ट स्टैंड' पर आधारित है कि कैसे मैकेफी एंटीवायरस सॉफ्टेवयर के बेहद धनी मालिक बने और फिर बेलीज के जंगल में चले गए।

जॉनी डेप अपनी इस फिल्म के अलावा 'पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन: सलाजार्स रिवेंज' फ्रेंचाइजी की पांचवी फिल्म को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं। उनकी इस फिल्म को लेकर भारत में भी काफी उत्सुकता बनी हुई है। यह फिल्म 26 मई को भारत में रिलीज होने जा रही है। तलाक के बाद फिर एक दूसरे को डेट कर रहे हैं एंजेलीना जोली और ब्रैड पिट!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन