1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. 'सिस्टर' के लिए केट हडसन ने बदला हेयरस्टाइल

'सिस्टर' के लिए केट हडसन ने बदला हेयरस्टाइल

 Published : Jul 27, 2017 01:37 pm IST,  Updated : Jul 27, 2017 01:39 pm IST

अभिनेत्री केट हडसन अपनी आने वाली फिल्म ‘सिस्टर’ में बिल्कुल जुदा अंदाज में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के लिए उन्होंने अपना हेयरकट पूरी तरह बदल लिया है।

Kate Hudson_ India tv- India TV Hindi
Kate Hudson_ India tv

लॉस एंजेलिस: अभिनेत्री केट हडसन अपनी आने वाली फिल्म ‘सिस्टर’ में बिल्कुल जुदा अंदाज में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के लिए उन्होंने अपना हेयरकट पूरी तरह बदल लिया है। वेबसाइट 'डेलीमेल डॉट को डॉट यूके' की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म के सेट की कुछ तस्वीरों में केट अपने नए हेयरस्टाइल के साथ नजर आ रही हैं।

अपने इस नए हेयरकट का खुलासा न करने के लिए हडसन पिछले कई सप्ताहों से विग का इस्तेमाल कर रही थीं। फिल्म का निर्देशन गायिका सिया ने किया है। फिल्म के बारे में अधिक खुलासा नहीं किया गया है। चर्चा है कि यह एक संगीतमयी फिल्म हो सकती है।

हडसन ने कैमरॉन क्रौवे की ऑलमोस्ट फ़ेमस (वर्ष 2000) में पेनी लें के रूप में बड़े पर्दे पर कदम रखा था। इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के लिए एक ऐकडमी अवार्ड का नामांकन और सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का गोल्डन ग्लोब अवार्ड मिला था।

हडसन को साल 2001 में लोगों के सामने उभर कर आईं, जब उन्होंने ऑलमोस्ट फ़ेमस में अपनी भूमिका के लिए कई पुरस्कार और नामांकन प्राप्त किए और उसके बाद से उन्होंने कई फ़िल्मों में अपने कला का प्रदर्शन करके अपने आपको एक हॉलीवुड अभिनेत्री के रूप में प्रतिष्ठित किया, जिनमें हाउ टु लूज़ ए गाइ इन 10 डेज़, द स्केलिटन की, यू, मी ऐंड डुप्री, फ़ूल्स गोल्ड, रेज़िंग हेलेन, माई बेस्ट फ्रेंड्स गर्ल, और ब्राइड वॉर्स शामिल हैं।

रिलेशनशिप की खबरों पर बोलीं केट हडसन

(इनपुट- आईएनएस)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन