1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. किम कार्दशियन और कान्ये वेस्ट के तलाक लेने के कारण का खुलासा, 7 साल बाद हो रहे अलग

किम कार्दशियन और कान्ये वेस्ट के तलाक लेने के कारण का खुलासा, 7 साल बाद हो रहे अलग

 Published : Feb 28, 2021 08:03 pm IST,  Updated : Feb 28, 2021 08:03 pm IST

किम कार्दशियन और रैपर कान्ये वेस्ट तलाक से गुजर रहे हैं और उनके कागजात से पता चला है कि दोनों ने अपनी शादी खत्म करने का फैसला क्यों लिया।

Kim Kardashian and Kanye West- India TV Hindi
Kim Kardashian and Kanye West Image Source : INSTAGRAM/KIM KARDARSHIAN

किम कार्दशियन और रैपर कान्ये वेस्ट तलाक से गुजर रहे हैं और उनके कागजात से पता चला है कि दोनों ने अपनी शादी क्यों खत्म कर ली। कागजात में तलाक का कारण दोनों में 'असाध्य मतभेद' बताया गया है। द सन डॉट को डॉट यूके द्वारा प्राप्त दस्तावेजों से पता चलता है कि तलाक लेने की पहल किम द्वारा की गई और कान्ये को रिस्पॉन्डेंट बनाया गया है। कान्ये तलाक की कार्यवाही में काफी सहयोग कर रहे हैं।

किम कार्दशियन और कान्ये वेस्ट शादी के 7 साल बाद ले रहे तलाक, कोर्ट में दी अर्जी

हालांकि, अदालत ने तलाक के लिए कोई तारीख अभी तय नहीं की है। कागजात से यह भी पता चला है कि किम ने अपने चार बच्चों - नॉर्थ (7) सैंट (5), शिकागो (3) और एक वर्षीय सैम की कस्टडी के लिए भी याचिका लगाई है। 

किम और रैपर कान्ये ने शादी के 7 साल बाद तलाक लेने जा रहे हैं।  तलाक की कानूनी प्रकिया के लिए किम कार्दशियन ने वकील लौरा वासर को हायर किया है। खास बात है कि इन दोनों कपल के तलाक की खबरें बीते कुछ वक्त से आ रही थीं। कहा जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे वक्त से सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। यहां तक कि दोनों अलग भी रह रहे थे। 

तलाक ले रहे हैं किम कार्दशियन और कान्ये वेस्ट! 4 अरब रु. की प्रॉपर्टी पर फंसा पेंच

किम कार्दशियन और कान्ये वेस्ट ने साल 2014 में धूम धाम से शादी के थी। इन दोनों की शादी इटली में हुई थीं। ये दोनों एक दूसरे को साल 2012 से जानते थे। उस वक्त किम कार्दशियन अमेरिकी फुटबॉलर क्रिस हम्फ्रीज़ की पत्नी थीं। साल 2013 में किम क्रिस से अलग हो गई थीं। आपको बता दें, किम और कान्ये दुनिया के सबसे मशहूर कपल्स में शुमार हैं। ये दोनों ही अपनी प्रोफेशनल फ्रंट में अलग पहचान रखते हैं। 

(इनपुट/आईएनएस)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन