1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. जब किम कर्दशियां को लगा दुष्कर्म के बाद मार देंगे गोली

जब किम कर्दशियां को लगा दुष्कर्म के बाद मार देंगे गोली

 Published : Mar 21, 2017 06:53 pm IST,  Updated : Mar 21, 2017 06:53 pm IST

किम कर्दशियां के साथ 2016 में अचानक तब सुर्खियों में आ गईं जब उनके साथ लूटपाट की वारदात हुई। इस घटना से जहां एक तरफ उनके फैंस काफी हैरान रह गए थे, वहीं किम इसके कारण सदमें थीं। अब अपने साथ हुई इस घटना को लेकर हाल ही में कहा है कि...

KIM- India TV Hindi
KIM

लॉस एंजेलिस: रियलिटी टी.वी स्टार किम कर्दशियां के साथ 2016 में अचानक तब सुर्खियों में आ गईं जब उनके साथ लूटपाट की वारदात हुई। इस घटना से जहां एक तरफ उनके फैंस काफी हैरान रह गए थे, वहीं किम इसके कारण सदमें थीं। अब अपने साथ हुई इस घटना को लेकर हाल ही में कहा है कि लूटपाट की घटना के दौरान उन्हें ऐसा लगा जैसे उनके साथ दुष्कर्म किया जाएगा और फिर गोली मार दी जाएगी। किम अक्टूबर 2016 में पेरिस फैशन वीक में हिस्सा लेने पेरिस गई थीं, जहां उनके साथ यह घटना हुई थी। एसशोबिज की रिपोर्ट के मुताबिक किम ने इस बात का खुलासा 'कीपिंग अप विद द कर्दशियंस' शो में रविवार को किया।

किम ने 3 अक्टूबर को हुई घटना को याद करते हुए बताया कि पुलिस के लिबास में आए नकाबपोश बन्दूकधारियों ने उन पर बंदूक तान दी थी। उन्होंने कहा कि उन्हें इसके बाद ऐसा लगा जैसे उनके साथ दुष्कर्म किया जाएगा और गोली मार दी जाएगी। उन्होंने याद करते हुए कहा, "मैं बंदूक को देख रही थी, उसके बाद मैंने पीछे की तरफ जाती सीढियां देखी।" उन्होंने बताया कि उसके बाद बंदूकधारी ने उसे चिल्लाने से रोकने के लिए उनके मुंह पर टेप चिपका दिया।

एक वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, "उसने मेरे पांवों को दबोच लिया। मुझे बिस्तर के आगे अपने ऊपर खींच लिया और मैंने सोचा कि वह मेरे साथ दुष्कर्म करने जा रहा है, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया।" किम ने बताया, "उन्होंने मेरे पांवों को जोड़कर उस पर टेप चिपका दिया और मेरे ऊपर बंदूक तान दी। उस क्षण मुझे ऐसा लगा जैसे वे मुझे गोली मारने जा रहे हैं। मैं उस वक्त प्रार्थना कर रही थी कि कर्टनी मुझे मृत पाकर भी सामान्य जीवन जिए।"

उन्होंने यह भी याद किया कि डकैतों ने उनसे लाखों डॉलर के आभूषण छीनने के बाद बाथरूम में बंद कर दिया। उनसे लुटे गए आभूषणों में एक 20 कैरेट की हीरे की अंगूठी भी थी, जिसकी कीमत 45 लाख डॉलर थी। इस घटना के बाद 17 संदिग्धों को जनवरी में हिरासत में लिया गया था, जिसमें 10 संदिग्घों पर डकैती से जुड़े होने के आरोप लगाए गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन