1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. मेल बी ने स्पाइस गर्ल की एक्स बैंडमेट विक्टोरिया बेकहम पर ली चुटकी, कहा- मेरे डॉग को टूर कराना आसान है

मेल बी ने स्पाइस गर्ल की एक्स बैंडमेट विक्टोरिया बेकहम पर ली चुटकी, कहा- मेरे डॉग को टूर कराना आसान है

 Published : Aug 28, 2019 03:00 pm IST,  Updated : Aug 28, 2019 03:00 pm IST

बैंड की प्रसिद्धि जब चरम पर थी, तो उस वक्त मेल बी को स्केरी स्पाइस कहा था। 

मेल बी ने स्पाइस गर्ल...- India TV Hindi
मेल बी ने स्पाइस गर्ल की एक्स बैंडमेट विक्टोरिया बेकहम पर ली चुटकी

लंदन: गायिका मेल बी ने स्पाइस गर्ल की अपनी पूर्व बैंडमेट विक्टोरिया बेकहम पर चुटकी लेते हुए कहा है कि उनके पालतू डॉग कूकी को टूर पर ले जाना ज्यादा सस्ता और आसान है। मेल बी ने लीड्स ग्रांड थियेटर में 'ब्रुटली ऑनेस्ट एंट फैबुलस' शो में विक्टोरिया के बारे में बात किया, जिसे स्पाइस गर्ल्स के बीच पॉश स्पाइस कहा जाता था। उन्होंने कहा, "तो कुकी इस टूर में हमारे साथ आ रही है। ईमानदारी से कहूं तो मैं इस कुतिया को पसंद नहीं करती थी। मेरे मित्र ने इसे क्रिसमस के अवसर पर मेरे परिवार को भेंट किया था। लेकिन इसके प्यार में पड़ गई और अब यह हर जगह मेरे साथ ही जाती है। उसे हैंडल करना विक्टोरिया से ज्यादा आसान है, और ज्यादा सस्ता भी।"

बैंड की प्रसिद्धि जब चरम पर थी, तो उस वक्त मेल बी को स्केरी स्पाइस कहा था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन