1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. 'फ्रोजन' वर्ल्ड में शामिल हुए स्टर्लिग के ब्राउन और इवान रेचल वुड

'फ्रोजन' वर्ल्ड में शामिल हुए स्टर्लिग के ब्राउन और इवान रेचल वुड

 Published : Aug 25, 2019 11:08 pm IST,  Updated : Aug 25, 2019 11:08 pm IST

अभिनेता स्टर्लिग के ब्राउन और अभिनेत्री इवान रेचल वुड को बहु प्रत्याशित 'फ्रोजन 2' के कलाकारों की सूची में शामिल किया गया है।

Evan Rachel Wood- India TV Hindi
Evan Rachel Wood

नई दिल्ली: अभिनेता स्टर्लिग के ब्राउन और अभिनेत्री इवान रेचल वुड को बहु प्रत्याशित 'फ्रोजन 2' के कलाकारों की सूची में शामिल किया गया है। इस फ्रैंचाइजी के दूसरे भाग के और भी ज्यादा मजेदार होने की बात कही गई है क्योंकि इसमें राजकुमारी एना और एल्सा के अतीत के बारे में बताया जाएगा और साथ में उनके वर्तमान को भी दिखाया जाएगा। 

इस एनिमेटेड मूवी में एना के किरदार को क्रिस्टिन बेल और एल्सा के किरदार को इदीना मेंजेल ने अपनी आवाज दी है। इस रहस्य को सुलझाने में वुउ और ब्राउन फिल्म में अपनी भूमिका निभाएंगे। वुड, एना और एल्सा की मां रानी इदुना के किरदार को अपनी आवाज देंगी जबकि ब्राउन लेफ्टिनेंट मथियास को अपनी आवाज देंगे।

वॉल्ट डिज्नी एनिमेशन स्टूडियो के मुख्य रचनात्मक अधिकारी निर्देशक क्रिस बक और जेनिफर ली ने यहां शनिवार को डी23 एक्सपो इवेंट में 'फ्रोजन 2' के बारे में खुलासा करते हुए कहा कि यह फिल्म "एल्सा के पास शक्तियां क्यों हैं जबकि एना के पास क्यों नहीं है? एल्सा को उसकी शक्तियां कहां से मिलती है? और एना और एल्सा के माता-पिता कहां थे जब उनकी मौत हुई थी?" जैसे कई सवालों के जवाब देगी।

क्रिस्टन एंडरसन लोपेज और रॉबर्ट लोपेज को साल 2014 में फिल्म के पहले भाग में बेहतरीन संगीत के लिए ऑस्कर मिला था, ये दोनों इस सीक्वेल के संगीत पर भी साथ काम कर रहे हैं। संगीतकार क्रिस्टोफ बेक भी इसमें अपनी वापसी कर रहे हैं। यह फिल्म इस साल नवंबर में अमेरिका में रिलीज होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन