1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'अमेरिकाज गॉट टैलेंट' के सेमीफाइनल में पहुंचा इंडियन डांस ग्रुप

'अमेरिकाज गॉट टैलेंट' के सेमीफाइनल में पहुंचा इंडियन डांस ग्रुप

 Published : Aug 22, 2019 09:28 pm IST,  Updated : Aug 22, 2019 09:28 pm IST

'अमेरिकाज गॉट टैलेंट' के 14 वें सीजन के जज सिमोन कॉवेल, जूलियन हौग, होवी मंडेल और गेब्रियल यूनियन हैं व इसके मेजबान टेरी क्रूस हैं।

'अमेरिकाज गॉट टैलेंट'...- India TV Hindi
'अमेरिकाज गॉट टैलेंट' के सेमीफाइनल में पहुंचा इंडियन डांस ग्रुप

लॉस एंजेलिस, 22 अगस्त (आईएएनएस)| मशहूर रिएलिटी शो 'अमेरिकाज गॉट टैलेंट' के सेमीफाइनल में पहुंचने में कामयाब रहा मुंबई का डांस ग्रुप 'वी अनबिटेबल'। इस शो के आधिकारिक ट्विटर अकांउट से ट्वीट किया गया, " 'वी अनबिटेबल' ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है।"

इस डांस ग्रुप में 12 से 27 साल के बीच के उम्र के लगभग 29 सदस्य हैं। इन्होंने न केवल अपने प्रदर्शन से सिमोन कॉवेल सहित शो के जजों को प्रभावित किया है बल्कि फिल्मकार और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को भी गर्व महसूस कराया है।

कुछ महीने पहले रेमो ने ग्रुप के समर्थन में एक ट्वीट किया था, "आप पर बेहद गर्व है, आपको मेरा प्यारा। मैं निश्चित हूं कि यह बस शुरुआत है।"

'अमेरिकाज गॉट टैलेंट' के 14 वें सीजन के जज सिमोन कॉवेल, जूलियन हौग, होवी मंडेल और गेब्रियल यूनियन हैं व इसके मेजबान टेरी क्रूस हैं।

--आईएएनएस

Also Read:

एक बार फिर सलमान-आमिर खान की बनेंगी दमदार जोड़ी, इस फिल्म के सीक्वल में करेंगे काम

ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की शादी की फोटोज हुईं वायरल, आपने देखी क्या?

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन