1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. शादी के 6 साल बाद अलग हुए सैम और लौरा

शादी के 6 साल बाद अलग हुए सैम और लौरा

 Published : Aug 20, 2019 08:26 pm IST,  Updated : Aug 20, 2019 08:26 pm IST

क्लेफ्लिन और लौरा की मुलाकात साल 2011 की फिल्म 'माई वीक विद मर्लिन' के लिए ऑडिशन के दौरान हुई थी। साल 2013 में दोनों ने शादी कर ली थी। दोनों की एक बेटी और बेटा है।

शादी के 6 साल बाद अलग...- India TV Hindi
शादी के 6 साल बाद अलग हुए सैम और लौरा

लॉस एंजेलिस: 'मी बिफोर यू' स्टार सैम क्लेफ्लिन और उनकी पत्नी व अभिनेत्री लौरा हेडॉक अपनी शादी के छह साल बाद अलग हो गए। क्लेफ्लिन ने सोमवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज में इस खबर को साझा किया। उन्होंने लिखा, "लौरा और मैंने कानूनी रूप से अलग होने का फैसला लिया है। हम प्यार, दोस्ती और एक-दूसरे के प्रति सम्मान के साथ आगे बढ़ेंगे हालांकि इस दौरान हम अपने परिवार की देखभाल साथ में करना जारी रखेंगे।"

क्लेफ्लिन ने आगे लिखा, "हम इस पर आगे कोई और टिप्पणी नहीं करेंगे। इस वक्त आपके सहयोग और हमारी प्राइवेसी का सम्मान करने के लिए आपको अग्रिम धन्यवाद।" लौरा ने भी अपने इंस्टाग्राम पर इसी बयान को साझा किया है।

क्लेफ्लिन और लौरा की मुलाकात साल 2011 की फिल्म 'माई वीक विद मर्लिन' के लिए ऑडिशन के दौरान हुई थी। साल 2013 में दोनों ने शादी कर ली थी। दोनों की एक बेटी और बेटा है।

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन