मुंबई: फेमस टीवी एक्टर विवियन डिसेना (Vivian Dsena) को खाना बनाने में बहुत मजा आता है। उन्हें यह भी लगता है कि सिर्फ महिलाएं ही नहीं, बल्कि पुरुष भी बेहतरीन खाना बना सकते हैं। बता दें कि विवियन को सीरियल 'प्यार की ये एक कहानी' से पहचान मिली थी।
Related Stories
विवियन ने कहा, "खाना बनाना कुछ ऐसा है कि इसमें मुझे बहुत मजा आता है। मैं हफ्ते में कम से कम एक बार खाना बनाता हूं। मुझे शाही पनीर, आलू की सब्जी और यहां तक कि दाल तड़का बनाना पसंद है। मेरी मां और मौसी बहुत अच्छा खाना बनाती हैं। मैं फूडी हूं। घर का खाना मुझे बहुत पसंद है। इसका कोई विकल्प नहीं है।"
टीवी एक्टर ने आगे कहा, "मुझे लगता है कि पुरुष अच्छा खाना बना सकते हैं, इसलिए दुनिया में कई मशहूर शेफ हैं। हालांकि, जब शौक की बात आती है तो मैं पाता हूं कि इन दिनों पुरुष और महिला दोनों ऑलराउंडर हैं।"
विवियन इन दिनों टीवी धारावाहिक 'शक्ति-अस्तित्व एक एहसास की' में दिख रहे हैं। इससे पहले वह 'प्यार की ये एक कहानी' और 'मधुबाला' में नज़र आ चुके हैं। उन्होंने 'झलक दिखला जा' और 'खतरों के खिलाड़ी' जैसे रिएलिटी शोज में भी परफॉर्म कर चुके हैं।
(IANS इनपुट के साथ)
Also Read:
प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने गोविंदा संग तुलना होने पर दिया ऐसा Reaction