1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. मोदी वैंकूवर में गुरुद्वारे पहुंचे

मोदी वैंकूवर में गुरुद्वारे पहुंचे

 Written By: IANS
 Published : Apr 17, 2015 10:35 am IST,  Updated : Apr 17, 2015 01:23 pm IST

वैंकूवर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वैंकूवर पहुंचने के बाद अपने कनाडाई समकक्ष स्टीफन हार्पर के साथ यहां एक गुरुद्वारे पहुंचे। वैंकूवर के दक्षिणी छोर पर स्थित खालसा दीवान सोसायटीज सिख गुरुद्वारा के बाहर बड़ी संख्या में

मोदी पहुंचे वैंकूवर...- India TV Hindi
मोदी पहुंचे वैंकूवर में100 साल से ज्यादा पुराने गुरुद्वारे में

वैंकूवर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वैंकूवर पहुंचने के बाद अपने कनाडाई समकक्ष स्टीफन हार्पर के साथ यहां एक गुरुद्वारे पहुंचे। वैंकूवर के दक्षिणी छोर पर स्थित खालसा दीवान सोसायटीज सिख गुरुद्वारा के बाहर बड़ी संख्या में मोदी समर्थक एकत्रित हुए।

यह गुरुद्वारा 100 साल से भी ज्यादा पुराना है। ऐतिहासिक सिख सोसायटी के अध्यक्ष ने कहा कि मोदी इस गुरुद्वारे का दौरा करने वाले भारत के तीसरे प्रधानमंत्री हैं। इससे पूर्व देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने वर्ष 1949 में और इंदिरा गांधी ने 42 साल पहले इसका दौरा किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश