1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस की शादी पब्लिसिटी स्टंट थी? जोनस ब्रदर्स फैमिली रोस्ट शो में एक्ट्रेस ने कही ये बात

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस की शादी पब्लिसिटी स्टंट थी? जोनस ब्रदर्स फैमिली रोस्ट शो में एक्ट्रेस ने कही ये बात

 Published : Nov 24, 2021 08:05 am IST,  Updated : Nov 24, 2021 08:11 am IST

प्रियंका और निक ने 2018 में 1 और 2 दिसंबर को जोधपुर के उमैद भवन पैलेस में क्रिश्चियन और हिंदू रीति-रिवाजों से एक-दूसरे से शादी की।

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस - India TV Hindi
प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस  Image Source : INSTAGRAM

Highlights

  • प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 1 और 2 दिसंबर 2018 को जोधपुर में शादी की थी।
  • प्रियंका और निक की शादी हिंदू और क्रिश्चियन दोनों रीति-रिवाजों से हुई है।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के तलाक की खबरों के बीच, एक्ट्रेस ने जोनस ब्रदर्स फैमिली रोस्ट का एक टीज़र इंस्टाग्राम पर डाला। शॉर्ट वीडियो में, एक्ट्रेस अपने पति निक जोनस और उनके भाइयों केविन और जो को रोस्ट करती नजर आती हैं। एक्ट्रेस उनके अलग कल्चर और उनके और निक के बीच 10 साल की उम्र के एज गैप पर कटाक्ष करती हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि इस उम्र के अंतर के कारण 90 के दशक के कई पॉप-कल्चर के बारे में उन्हें सिखाना पड़ता है, एक्ट्रेस आगे कहती हैं कि यह अंतर उन्हें और अधिक सीखने में सक्षम बनाता है।

एक्ट्रेस कहती हैं- "हम एक-दूसरे को चीजें सिखाते हैं। उदाहरण के लिए, जैसे उसने मुझे बताया कि टिकटॉक कैसे यूज करते हैं, और मैंने उसे दिखाया कि एक सफल अभिनय करियर कैसा दिखता है।" नेटफ्लिक्स शो के वीडियो को एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

पूरे वीडियो में, प्रियंका उस प्रतिक्रिया के बारे में भी बात करती हैं जो उन्हें और निक को शादी के बाद झेलनी पड़ी और कैसे लोगों ने उनकी शादी को महज पब्लिसिटी स्टंट बताया। प्रियंका का कहना है कि यह एक पब्लिसिटी स्टंट नहीं हो सकता था क्योंकि उन्हें "यह भी नहीं पता था कि निक जोनस कौन थे।" वह सिर्फ इतना जानती थीं कि वह केविन का छोटा भाई है।

बता दें, प्रियंका और निक ने 2018 में 1 और 2 दिसंबर को जोधपुर के उमैद भवन पैलेस में क्रिश्चियन और हिंदू रीति-रिवाजों से एक-दूसरे से शादी की। बाद में, इस जोड़े ने दिल्ली और मुंबई में दो रिसेप्शन भी आयोजित किए। इस महीने की शुरुआत में, इस जोड़े ने दिवाली मनाई और अपने जश्न की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा कीं। ये कपल दिसंबर 2021 में अपनी शादी की तीसरी सालगिरह मनाएगा।

वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका की किटी में 'मैट्रिक्स 4', जिम स्ट्रॉस की 'टेक्स्ट फॉर यू' और ड्रामा सीरीज़ 'सिटाडेल' सहित कई प्रोजेक्ट हैं। 

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन