1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. 'बैटमैन' से रॉबर्ट पैटिनसन का पहला लुक आया सामने

'बैटमैन' से रॉबर्ट पैटिनसन का पहला लुक आया सामने

 Written By: IANS
 Published : Feb 15, 2020 07:20 am IST,  Updated : Feb 15, 2020 07:20 am IST

रॉबर्ट पैटिनसन का बैटमैन का पहला लुक जारी हो चुका है। उनके पहले लुक को काफी सराहा जा रहा है।

batman- India TV Hindi
बैटमैन

अभिनेता रॉबर्ट पैटिनसन का बैटमैन का पहला लुक जारी हो चुका है। उनके पहले लुक को काफी सराहा जा रहा है। वेरायटी डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म के निर्देशक मैट रीवस ने ट्विटर पर आगामी फिल्म 'द बैटमैन' में पैटिनसन का पहला लुक जारी किया।

नए लुक में पैटिनसन लाल रंग के प्रकाश वाले कमरे में नजर आ रहे हैं।

पैटिनसन ने 'बैटमैन' में बेन एफ्लेक को रिप्लेस किया है। कास्टिंग के इस निर्णय की सोशल मीडिया पर काफी आलोचना की गई थी, यहां तक कि इस फैसले पर फिर से विचार करने के लिए एक याचिका तक दायर की गई थी।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन