1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. एफकेए ट्विग्स के साथ रिश्ते पर रॉबर्ट पैटिंसन का खुलासा

एफकेए ट्विग्स के साथ रिश्ते पर रॉबर्ट पैटिंसन का खुलासा

 Published : Jul 27, 2017 01:25 pm IST,  Updated : Jul 27, 2017 01:25 pm IST

अभिनेता रॉबर्ट पैटिंसन का कहना है कि वो गायिका एफकेए ट्विग्स से उनकी सगाई नहीं हुई है लेकिन हमारा रिश्ता सगाई जैसा ही है।

robert pattinson with fka twigs _ india tv- India TV Hindi
robert pattinson with fka twigs _ india tv

लॉस एंजेलिस: अभिनेता रॉबर्ट पैटिंसन का कहना है कि वो गायिका एफकेए ट्विग्स से उनकी सगाई नहीं हुई है लेकिन हमारा रिश्ता सगाई जैसा ही है। आपको बता दें, पिछले दो सालों से दोनों की सगाई की चर्चा चल रही है, लेकिन इस खबर पर पैटिंसन ने कभी अपनी चुप्पी नहीं तोड़ी। वेबसाइट 'डेलीमेल डॉ को डॉट यूके' के मुताबिक, पैटिंसन मंगलवार को 'द हॉवर्ड स्टर्न शो' में उपस्थित हुए और उन्होंने ट्विग्स के साथ अपने संबंधों के बारे में बताया।

स्टर्न ने पैटिंसन से पूछा, "आपकी सगाई हो चुकी है?"

उन्होंने प्रतिक्रिया दी, "हां, सगाई जैसा ही है।"

स्टर्न ने कहा, "जैसे, आप लोगों में से हैं, जो अपने संबंधों का खुलासा नहीं करना चाहते।"

पैटिंसन ने कहा, "यह दुनिया की सबसे परेशान कर देने वाली चीजों में से है। आप अपने बारे में खुलासा करना चाहते हैं। ऐसा लगता है कि आप इस स्थिति में आप फंसे हैं। लेकिन आपको फैसला करना होता है कि आप लोगों को इस बारे में बताए या नहीं।"

इससे पहले 27 वर्षीया गायिका ने भी स्वीकार किया कि 29 वर्षीय पैटिंसन के साथ रिश्ते में होने के कारण लोगों की नजर उनपर ज्यादा रहती है, लेकिन उन्हें इसकी फिक्र नहीं है।

ट्विग्स ने पत्रिका 'कांपलेक्स' को बताया, "मैं यह नहीं कहूंगी कि हाथ पर हाथ धरे बैठी हूं, लेकिन इस मामले पर मैं चुप हूं। मेरा रिश्ता शानदार है, मुझे बातों से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता।"

पिछले साल अप्रैल में रैपर टी-पेन ने खुलासा किया था कि ट्विग्स और पैटिंसन ने सगाई कर ली है। वहीं, ट्विग्स ने कहा कि वह इस मामले पर ज्यादा बोलना नहीं चाहतीं, न ही रैपर के खुलासे से उन्हें कोई समस्या है।

रॉबर्ट पैंटिसन को स्टेफनी मेयर के उपन्यास ट्वाइलाईट के फ़िल्मी रूपांतरण में एडवर्ड कलन की भूमिका और फिल्म हैरी पॉटर एंड द गौब्लेट ऑफ फायर में सेड्रिक डिगरी की भूमिका के लिए सबसे ज्यादा जाना जाता है।

(इनपुट- आईएनएस)

शानदार है पैटिंसन और ट्विग्स का रिश्ता

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन