1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. शानदार है पैटिंसन-ट्विग्स का रिश्ता

शानदार है पैटिंसन-ट्विग्स का रिश्ता

 Written By: IANS
 Published : Jun 04, 2015 11:12 am IST,  Updated : Jun 04, 2015 11:14 am IST

लॉस एंजेलिस: गायिका एफकेए ट्विग्स का कहना है कि अभिनेता रॉबर्ट पैटिंसन और उनका रिश्ता शानदार है और उनकी सगाई के बारे में रैपर टी-पेन के खुलासे से उन्हें कोई समस्या नहीं है। वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट

शानदार है...- India TV Hindi
शानदार है पैटिंसन-ट्विग्स का रिश्ता

लॉस एंजेलिस: गायिका एफकेए ट्विग्स का कहना है कि अभिनेता रॉबर्ट पैटिंसन और उनका रिश्ता शानदार है और उनकी सगाई के बारे में रैपर टी-पेन के खुलासे से उन्हें कोई समस्या नहीं है। वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के अनुसर, 27 वर्षीया गायिका ने स्वीकार किया कि 29 वर्षीय पैटिंसन के साथ रिश्ते में होने के कारण लोगों की नजर उनपर ज्यादा रहती है, लेकिन उन्हें इसकी फिक्र नहीं है।

ट्विग्स ने पत्रिका 'कांपलेक्स' को बताया, "मैं यह नहीं कहूंगी कि हाथ पर हाथ धरे बैठी हूं, लेकिन इस मामले पर मैं चुप हूं। मेरा रिश्ता शानदार है, मुझे बातों से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता।"

अप्रैल महीने में रैपर टी-पेन ने खुलासा किया था कि ट्विग्स और पैटिंसन ने सगाई कर ली है। वहीं, ट्विग्स ने कहा कि वह इस मामले पर ज्यादा बोलना नहीं चाहतीं, न ही रैपर के खुलासे से उन्हें कोई समस्या है।

ट्विग्स ने कहा, "मैं इस पर चुप ही रहना चाहूंगी। मैं बेफिक्र स्वभाव की हूं, आपको पता है, मैं क्या कहना चाहती हूं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन